सीएम मोहन यादव ने कर दी बड़ी घोषणा, भाई दूज से लाड़ली बहना को मिलेंगे 1500 रुपए

Sandeep Kumar | Jun 30, 2025, 15:42 IST
Share
Ladli Bahana 1500 Rupees
Photograph: (The Sootr)

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा लाड़ली बहना को दिवाली से 1500 रुपए मिलेंगे। सीएम ने कहा है कि बहनों को 15 सौ रुपए भाई दूज से दिए जाएंगे।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा लाड़ली बहना को दिवाली से 1500 रुपए मिलेंगे। 15 सौ रुपए उनको भाई दूज से दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले स्कूल ड्रेस को लेकर भी ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि अब ड्रेस के पैसे छात्र-छात्राओं के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

छात्रों को लैपटॉप देगी सरकार

एमपी में सरकार 4 जुलाई को कक्षा 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को लैपटॉप मिलेगा। सरकार फिलहाल किताबों के लिए राशि खाते में देती है।

रक्षाबंधन पर 250 रुपए

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को 250 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते की शक्ति और प्यार को दर्शाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए यह सहायता महिलाओं के लिए एक विशेष उपहार है।

कब है भाई दूज

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार साल 2025 में कब मनाया जाएगा। इसकी तारीख आ गई है। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का समापन भाई दूज के साथ ही होता है। इस खास त्योहार पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं और उन्हें तिलक लगाती हैं। भाई भी अपनी बहनों को आशीर्वाद देते हैं और उपहार देते हैं। इस खास मौके पर ही मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए देने का ऐलान किया है।

तो आइए जानते हैं 2025 में दीपावली के पूरे पर्व और भाई दूज की सही तारीखें...

  • पहला दिन (18 अक्टूबर 2025) - धनतेरस: इस दिन से दिवाली के पर्व की शुरुआत होती है।
  • दूसरा दिन (19 अक्टूबर 2025) - नरक चौदस: रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है।
  • तीसरा दिन (20 अक्टूबर 2025) - दीपावली (दिवाली): प्रकाश का महापर्व।
  • चौथा दिन (22 अक्टूबर 2025) - गोवर्धन पूजा: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।
  • पांचवा दिन (23 अक्टूबर 2025) - भाई दूज: और आखिर में, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार भाईदूज 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।
नोट - ये तारीखें पंडित लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग के अनुसार बताई गई है

निवाड़ी में सीएम पहले भी कर चुके हैं ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के लिए एक नई घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि दीपावली से हर लाड़ली बहना को 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। इसके बाद हर रक्षाबंधन पर यह राशि 250 रुपए बढ़कर मिलेगी। साल 2028 तक यह राशि बढ़कर 3000 रुपए हो जाएगी।

साल में कितने मिलते है

लाड़ली बहना योजना के तहत महिला लाभार्थियों को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं। अब तक महिलाओं को 25 किस्त दी जा चुकी है। अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में महिलाओं को 250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता दी गई थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP
  • दिवाली
  • भाई दूज
  • लाड़ली बहना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज