मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आनंद धाम आश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर और चित्रकूट में वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम संचालित करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं, फुलझड़ी जलाकर उनके साथ त्योहार का आनंद लिया, और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता देवलोक गमन कर चुके हैं, लेकिन आनंद धाम में उन्हें अपने माता-पिता के बीच होने का अनुभव हुआ।
CM मोहन यादव, जीतू समेत इन नेताओं ने ऐसे मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें
वृद्धाश्रम और सुविधाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के स्थानों पर बुजुर्गों के लिए और अधिक आश्रम बनाए जाएंगे, जिससे वे सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में काम कर रहे हैं, उनके लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में इन बुजुर्गों के लिए बेड आरक्षित रखने की भी योजना बनाई जाएगी, ताकि किसी स्वास्थ्य समस्या में उन्हें तुरंत मदद मिल सके।
कुष्ठ धाम में दीपावली का उत्सव
मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन के कुष्ठ धाम में आयोजित दीपावली उत्सव में भी भाग लिया और कहा कि बुजुर्गों की सेवा का यह अवसर उनके लिए खास है। इस अद्भुत उत्सव में उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीपोत्सव का आनंद लिया, और इसे सामाजिक समरसता, एकता और परिवार का सुखद अनुभव बताया।
CM मोहन के गोवर्धन पूजा के आदेश पर बिफरी कांग्रेस, दे डाली ये नसीहत
राज्य में 83 वृद्धाश्रम संचालित
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रदेश में 83 वृद्धाश्रम संचालित कर रहा है, जहां बुजुर्गों को आवास, स्वास्थ्य और मनोरंजन सुविधाएं मिलती हैं। इसके अतिरिक्त, नए 50 सीटर वृद्धाश्रम बैतूल, गुना, झाबुआ, मुरैना, सिंगरौली, उमरिया, सतना, जबलपुर, खरगौन, टीकमगढ़ और सीधी में संचालित किए जा रहे हैं।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें