MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 22 अप्रैल 2025 का दिन विभिन्न विभागीय बैठकों और विमोचन कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाला है। सुबह 11.15 बजे सीएम मोहन यादव कैबिनेट बैठक लेंगे। दिन की शुरुआत इंटेलिजेंस और जनसंपर्क विभाग से ब्रीफिंग के साथ होगी, जिसके बाद महाकौशल विज्ञान परिषद् की स्मारिका का विमोचन भी प्रस्तावित है।
कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले
सुबह 11:15 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक से पूर्व कैबिनेट ब्रीफिंग भी की जाएगी। यह बैठक प्रदेश के प्रशासनिक निर्णयों की दिशा तय करेगी। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रगति और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में विभागीय अधिकारियों से वर्तमान योजनाओं की जानकारी ली जाएगी।
शाम को पृथ्वी दिवस पर होगी चर्चा
सीएम हाउस में शाम 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष चर्चा आयोजित होगी। इसमें पर्यावरणीय मुद्दों और टिकाऊ विकास के विषयों पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस वैश्विक विषय पर राज्य की भूमिका को लेकर विचार रखेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम