सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा, सैम पित्रोदा की वापसी पर बयान

Jitendra Shrivastava | Jun 27, 2024, 19:56 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा बयान आया है। सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख बनाने पर फिर सियासत गरमा गई है। सीएम मोहन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव के बाद ही अपना असली चरित्र दिखाती है...

सीएम मोहन यादव : सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का फिर से प्रमुख बनाने पर सियासत गरमा गई है। एक बार फिर बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि सच्चे अर्थों में कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा है। इसका उदाहरण सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी करना है। मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस हमेशा चुनाव के समय अलग रोल में रहती है और चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा था आज निकाल रहे हैं, दरवाजा वापस खुलेगा : मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से भारत के अलग-अलग प्रांतों में रहने वाले आदिवासियों को अपमान का घूंट पीना पड़ा। वो कांग्रेस की शर्मनाक स्थिति का बयान था, जबकि कांग्रेस ने कहा था हमारा सैम पित्रोदा से कोई लेना-देना नहीं है और उनको अपनी पार्टी से बाहर कर दिया था। जैसे ही चुनाव निकला कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री ने उस समय भी कहा था कि कांग्रेस आज निकाल रही है, इनका दरवाजा वापस खुलेगा और सैम पित्रोदा कांग्रेस की धरोहर बनकर निकलेगा। आज वह सबके सामने उदाहरण बना है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कर्णधारों को देश के सामने माफी मांगना चाहिए कि उनसे गलती हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP CAA : पाकिस्तान और बांग्लादेश के तीन लोगों को मिली भारत की नागरिकता

सेंगोल पर बोले- भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं

मोहन यादव ने सेंगोल को लेकर मचे बवाल पर कहा कि उन भारतीय मान बिंदुओं जिस पर हमें अपने देश की संस्कृति का हमेशा गर्व और गौरव का अनुभव होता है। तमिल संस्कृति के माध्यम से हमारे अपने ऐसे सभा स्थल जहां पर विचारों की अभिव्यक्ति होती है और लोकतंत्र का सम्मान होता है। उस स्थान पर सिंगोल रखकर और पवित्र बनाने का काम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा हुआ था। लेकिन कुछ असमझ लोग जिनको इस बात की समझ नहीं है कि वो है क्या ? ये हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं। मैं ऐसे लोगों के लिए परमात्मा से कामना करता हूं इन्हें सद्बुद्धि दें।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज