CM Mohan Yadav ने दिग्विजय को बताया रावण, भेष बदलकर मांग रहे वोट
Jitendra Shrivastava | May 05, 2024, 20:08 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राघोगढ़ में चुनावी सभा में कहा कि राघोगढ़वासियों याद रखना माता सीता तो अपनी कुटिया में थी, एक नकली आदमी आया था माता सीता उसके बहकावे में आ गई थी, लेकिन आप लक्ष्मण रेखा पार मत करना...
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने गुना में रोड शो के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की तुलना रावण से कर दी। सीएम ने कहा कि दिग्विजय तो बहुरूपिए हैं जो भेष बदलकर वोट की भिक्षा मांग रहे हैं, लेकिन आप लक्ष्मण रेखा पार मत करना। सीएम मोहन का धुआंधार प्रचार रविवार को भी जारी रहा। इसी कड़ी में वे आज गुना पहुंचे। सीएम ने राघोगढ़ में चुनावी सभा की और बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में रोड शो किया। वहीं दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh) पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की हुंकार राघोगढ़ का माहौल बदलने को तत्पर है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘नादान की दोस्ती और जी का जंजाल’, समझदार को इशारा काफी है। उन्होंने कहा कि जीवनभर राघोगढ़ में रहोगे और रावण की जय करोगे तो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह की तुलना रावण से की। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में खड़े होने के पहले आप एक सार्वजनिक मंच लगाओ और माफी मांगों। कांग्रेस के पाप के लिए की हमने जितने अड़ंगे लगाना है, लगा लिए, या तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दो।
मोहन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला भी निपटा और भगवान राम के धाम में आनंद भी समाया। राघोगढ़वासियों याद रखना माता सीता तो अपनी कुटिया में थी, एक नकली आदमी आया था जिसने भागना लपेटा था, ये भी लपेट रहे हैं। माता सीता बहकावे में आ गई थी, लेकिन आप लक्ष्मण रेखा पार मत करना। वो बहुरूपिए भेष बदलकर ‘वोट’ की भिक्षा मांग रहे हैं, लेकिन आप लोग ‘लक्ष्मण रेखा’ पार मत करना।
रावण की जय करोगे तो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि ‘नादान की दोस्ती और जी का जंजाल’, समझदार को इशारा काफी है। उन्होंने कहा कि जीवनभर राघोगढ़ में रहोगे और रावण की जय करोगे तो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह की तुलना रावण से की। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में खड़े होने के पहले आप एक सार्वजनिक मंच लगाओ और माफी मांगों। कांग्रेस के पाप के लिए की हमने जितने अड़ंगे लगाना है, लगा लिए, या तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दो।
राघोगढ़वासियों आप लक्ष्मण रेखा पार मत करना
मोहन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामला भी निपटा और भगवान राम के धाम में आनंद भी समाया। राघोगढ़वासियों याद रखना माता सीता तो अपनी कुटिया में थी, एक नकली आदमी आया था जिसने भागना लपेटा था, ये भी लपेट रहे हैं। माता सीता बहकावे में आ गई थी, लेकिन आप लक्ष्मण रेखा पार मत करना। वो बहुरूपिए भेष बदलकर ‘वोट’ की भिक्षा मांग रहे हैं, लेकिन आप लोग ‘लक्ष्मण रेखा’ पार मत करना।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari