CM मोहन यादव की कैबिनेट शुरू, महाकौशल के जबलपुर से होगी पहली बैठक, जानिए सीएम के कार्यक्रम की डिटेल
Pratibha Rana | Jan 03, 2024, 24:00 IST
CM मोहन यादव की कैबिनेट शुरू, महाकौशल के जबलपुर से होगी पहली बैठक, जानिए सीएम के कार्यक्रम की डिटेल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चुनावी कैबिनेट की शुरुआत महाकौशल के जबलपुर से होगी। इसके बाद मालवा-निमाड़ के उज्जैन, चंबल-ग्वालियर क्षेत्र के ग्वालियर और विंध्य के रीवा में भी कैबिनेट बैठक रखी जाएगी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में मोहन सरकार (MP CM Mohan Yadav) अपने पूर्ण स्वरूप में आ चुकी है। आज 3 जनवरी को जबलपुर में मोहन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। जबलपुर में पहली कैबिनेट बैठक (MP Cabinet Meeting In Jabalpur) का आयोजन विद्युत मंडल के बोर्ड रूम में होगा। इसके लिए तैयारियां हो गई हैं। जबलपुर (Mohan Yadav First Cabinet Meeting) के बाद मालवा-निमाड़ के उज्जैन, चंबल-ग्वालियर क्षेत्र के ग्वालियर और विंध्य के रीवा में भी कैबिनेट बैठक रखी जाएगी।
जबलपुर के इतिहास में कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। ये बैठक शाम 5 बजे से शक्तिभवन में होगी। इससे पहले कमलनाथ सरकार ने फरवरी माह में कैबिनेट मीटिंग कर जबलपुर को महत्व दिया था। माना जा रहा है कि बीजेपी जबलपुर को एक अलग स्थान देने की कोशिश में है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ((MP CM Mohan Yadav) सदर के गैरिसन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम नर्मदा तट गौरी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की महाआरती भी कर सकते है। बैठक में तेंदूपत्ता संग्राहकों के हर बोरे का रेट 3000 से बढ़ाकर 4000 रुपए करने का मामला और राज्यपाल के अभिभाषण के अनुमोदन के साथ ही ग्वालियर मेले को दी जाने वाली टैक्स से छूट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री बुधवार को 409 करोड़ 53 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...
मौसम ने भोपाल में तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, नमी ज्यादा और हवा धीमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंची
सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम (
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में भी जबलपुर के शक्ति भवन स्थित तरंग ऑडिटोरियम में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। 16 फरवरी 2019 के दिन आयोजित कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम फैसलों पर रायशुमारी करने के साथ ही उन पर मुहर भी लगाई गई थी। कांग्रेस सरकार के दौरान जबलपुर में कराई गई कैबिनेट की इस बैठक को कांग्रेस हमेशा ही उपलब्धि के रूप में प्रचारित करती रही है। शायद यही वजह है कि अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी जबलपुर में कैबिनेट की बैठक कराने का फैसला लिया है। जबलपुर में कैबिनेट की बैठक का होना कई मायनो में बेहद खास है। कहा जा रहा है कि जबलपुर से चार बार के सांसद और अब मोहन यादव मंत्रिमंडल में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ही जबलपुर में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।
जबलपुर में कैबिनेट की यह दूसरी बैठक
गैरिसन ग्राउंड में सभा, गौरी घाट में महाआरती में शामिल होंगे सीएम
ये खबर भी पढ़िए...
मौसम ने भोपाल में तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, नमी ज्यादा और हवा धीमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंची
सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम (Jabalpur CM Mohan Yadav programs )
- सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट आगमन
- सुबह 10.50 बजे भंवरताल उद्यान में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण
- होटल कलचुरी में सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12 तक कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा बैठक।
- दोपहर 12 बजे से 1.45 बजे तक विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक
- दोपहर 2.45 बजे से जन आभार यात्रा
- दोपहर 3.15 बजे से गैरिसन ग्राउंड में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम
- शाम 4.15 बजे से गैरिसन ग्राउंड में स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा
- शाम पांच बजे शक्ति भवन बोर्ड रूम में कैबिनेट की बैठक
कमलनाथ के कार्यकाल में हुई थी शक्ति भवन में कैबिनेट बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman