इंदौर में सीएम मोहन यादव ने आईटी कंपनी का किया शुभारंभ, बोले- रोजगार देने वाली फर्म को लगातार प्रदेश में ला रहे
Sanjay Gupta | Aug 13, 2024, 18:56 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-13T184031.776
इंदौर में सीएम ने कहा कि आईटी पॉलिसी में प्रदेश ने काफी रियायत दी है, लेकिन कैबिनेट में हमने एक सब कमेटी बनाई है। जो अधिक रोजगार देने वाली कंपनियों को और भी रियायत देने का फैसला ले सकती है।
INDORE. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर में आईटी कंपनी कॉग्निजेंट डिलेवरी केंद्र के दफ्तर का शुभारंभ किया। कंपनी फिलहाल डेढ़ हजार युवाओं को रोजगार दे रही है। इस मौके पर सीएम ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि लगातार रोड शो, दौरे हो रहे हैं और मप्र में रोजगार देने वाली फर्म को लाया जा रहा है। यह काम सतत जारी रहेगा।
![1a2093c1-9f6]()
सीएम ने कहा कि आईटी पॉलिसी में प्रदेश ने काफी रियायत दी है, लेकिन कैबिनेट में हमने एक सब कमेटी बनाई है। जो अधिक रोजगार देने वाली कंपनियों को और भी रियायत देने का फैसला ले सकती है, लेकिन जो राहत उन्हें मिले, वह युवाओं, कर्मचारियों को उतना बोनस भी दें।
सीएम ने विक्रम बेताल की कहानी से समझाया कि किस तरह से बौद्धिक संपदा का दौर है और अब उन्हें एक जगह लाने की कोशिश हो रही है। बांग्लादेश या कहीं और अशांति होती है तो यह वर्ग एकांत में चला जाता है। इन सभी को जोड़कर देश को आगे ले जाने का यही समय है सही समय है।
इस अवसर पर कॉग्निजेंट अमेरिका के ईवीपी एवं अध्यक्ष सूर्या गुम्मादी ने कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर शहर के मध्य में ब्रिलियंट टाइटेनियम में स्थित कंपनी का यह नया केंद्र 46,000 वर्ग-फीट में फैला हुआ है। 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस केंद्र में कामकाज के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया है, और इसी वजह से यहां 1250 एसोसिएट्स काम कर सकते हैं।
![WhatsApp Image 2024-08-13 at 18.30.20]()
कॉग्निजेंट कंपनी दुनिया भर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ एवं बीमा, संचार मीडिया, लाइफ साइंसेज, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, एनर्जी एवं यूटिलिटी, खुदरा एवं उपभोक्ता वस्तुएँ, तथा ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी जैसे अलग-अलग उद्योगों के 30 ग्राहकों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। दुनिया भर में कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या 3 लाख 36 हजार 300 है, जिनमें से 70 प्रतिशत से ज़्यादा एसोसिएट्स भारत में हैं। कंपनी इंदौर के अलावा बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मंगलुरु, मुंबई और पुणे में भी मौजूद है। कॉग्निजेंट दुनिया की सबसे बड़ी व्यावसायिक सेवा कंपनी में से एक है।
![sanjay gupta]()
1a2093c1-9f6
आईटी पॉलिसी में और भी रियायत देंगे
विक्रम बेताल की कहानी से समझाया
मीडिया से यह बोले सीएम वहीं सीएम ने मीडिया से कहा कि सरकार के गठन के बाद घोषणा की थी कि लगातार औद्योगिक निवेश से प्रदेश की पहचान देश में अलग बनाएंगे, हर महीने सबमिट कर रहे हैं रोड शो दौरे भी किए जा रहे हैं। रोजगार एजेंसी, घरानों को मप्र में लाने ऑफिस चलाने रोजगार वाले फर्म को मौका देने पर काम किया जा रहा है। इस कंपनी से डेढ़ हजार रोजगार मिलेंगे, उन्होंने कहा है यह संख्या 20 हजार तक ले जाएंगे। इंदौर एक नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, पीएस संजय दुबे व अन्य उपस्थित थे। सीएम ने कंपनी में काम करने वाले युवाओं से मुलाकात भी की।
कंपनी ने यह बताई प्राथमिकताएं
WhatsApp Image 2024-08-13 at 18.30.20
कॉग्निजेंट कंपनी यहां दे रही सेवाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman