सीएम मोहन यादव आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि करेंगे जारी, खरगोन को देंगे ग्रीन एनर्जी की सौगात

Amresh Kushwaha | Apr 29, 2026, 08:58 IST
Share
cm mohan yadav khargone visit pension solar plant inauguration
cm mohan yadav khargone visit pension solar plant inauguration

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी करेंगे। इसके साथ ही, खरगोन में इंदौर नगर निगम के 60 MW सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद महेश्वर में अहिल्यादेवी जलयात्रा का समापन भी होगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 29 अप्रैल को विकास और जन-कल्याण से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राजधानी भोपाल के मंत्रालय से लेकर खरगोन की पवित्र धरती तक, आज प्रदेश को कई नई सौगाते मिलने वाली हैं।

जहां एक ओर सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension) की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचेगी, वहीं खरगोन को सौर ऊर्जा का एक नया केंद्र बनाने की तैयारी है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत प्रशासनिक कसावट के साथ होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:00 बजे सीएम मोहन यादव मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके ठीक बाद 11:15 बजे वे उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे सामान्य प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली की बैठक करेंगे। इसके बाद, दोपहर 1:15 बजे प्रदेश के लाखों बुजुर्गों और दिव्यांगों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि जारी करेंगे।

खरगोन को ग्रीन एनर्जी की देंगे सौगात

दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से खरगोन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:00 बजे वे जलुद में इंदौर नगर निगम द्वारा स्थापित 60 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट (Solar Power Plant) का लोकार्पण करेंगे।

यह प्रोजेक्ट बेहद खास है क्योंकि इंदौर देश का वह पहला शहर है जिसने ग्रीन बॉन्ड (Green Bond) के माध्यम से पूंजी जुटाकर इसे तैयार किया है। इस प्लांट से प्रतिमाह लगभग 25 से 30 करोड़ रुपए के बिजली बिल की बचत होगी, जो शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ (Strengthen) करेगा।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा का करेंगे समापन

विकास कार्यों के बाद मुख्यमंत्री का रुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक होगा। वे महेश्वर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर और चौंडी से चली यह यात्रा 30 नदियों का जल और पवित्र मिट्टी लेकर महेश्वर पहुंच रही है। शाम को अहिल्या घाट पर मां नर्मदा की दिव्य आरती और राष्ट्रगान के साथ इस 500 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन होगा।

ये खबर भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट ने छात्रवृत्ति राशि में की बढ़ोतरी, ओबीसी के छात्रों को अब मिलेंगे 10 हजार प्रति माह

एमपी में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा, पैसे देकर कोई भी बन रहा पात्र, एक ही आईडी पर 54 लोग दर्ज

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की दोबारा परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

मोहन कैबिनेट के सीनियर मंत्री ने अफसर को घर बुलाया, धमकाया और गालियां भी दी, क्या एकजुट होगी IAS एसोसिएशन?

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • Social Security Pension
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा