मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana ) की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस योजना का श्रेय पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत में जाता है। राज्य सरकार महिलाओं और युवतियों पर मेहरबान है, राखी पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए का अतिरिक्त शगुन दिया गया। इस सबके बीच सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा की है।
रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में शुक्रवार को रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा था कि इस बार बहनों के खातों में 250 रुपए अतिरिक्त भेजे जाएंगे और भविष्य में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन के बाद सीएम मोहन यादव ने कर दी एक और छुट्टी, देखें GAD का आदेश
सीएम ने एक्स पर भी दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने इसी कार्यक्रम में कहा कि बहनों का आशीर्वाद मिलना सबसे बड़ा सौभाग्य है। राखी पर 250 रुपए दिए गए हैं, लेकिन यह बस शुरुआत है, आने वाले समय में यह राशि और बढ़ेगी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी यह वादा दोहराया और लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा की।
लाड़ली बहनों, यह तो शुरुआत है…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 16, 2024
रक्षाबंधन पर ₹250 की राशि दी गई है, आने वाले समय में यह राशि बढ़ाई जाएगी।
हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए भी निरंतर कदम उठा रही है, आने वाले समय में...
➡️ गेहूं पर बोनस की तरह, धान पर भी बोनस दिया जाएगा
➡️ कोदो-कुटकी की एमएसपी को लाया… pic.twitter.com/KYWWsazbO7
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश की नई ईवी पॉलिसी में दोपहिया से लेकर बस खरीदी पर मिलेगी नकद सब्सिडी
2023 में योजना की हुई थी शुरुआत
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक