लाड़ली बहना को फिलहाल नहीं मिलेंगे 1500 रु., इतने से ही चलाना होगा काम

Pratibha Rana | Feb 13, 2024, 08:47 IST
Share
KJ,L
लाड़ली बहना

मप्र सरकार लाड़ली बहना योजना में दी जाने वाली 1250 रुपए की राशि को नहीं बढ़ा रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो अंतरिम बजट पेश किया है। उसमें ये साफ हो गया है कि जुलाई तक लाड़ली बहनों को 1250 रुपए प्रति माह ही मिलेगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अंतरिम बजट पेश ( MP Interim Budget 2024 )कर दिया है। उन्होंने किसी नई योजना या टैक्स की घोषणा नहीं की। यह अंतरिम बजट चार महीने ( 1 अप्रैल से 31 जुलाई) के लिए लागू रहेगा। कुल 1.45 लाख करोड़ रुपए का लेखानुदान पेश किया गया है। अंतरिम बजट के जरिए सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं में राशि व्यय करने के लिए राशि का आवंटन करेगी। प्रदेश की लाड़ली बहना ( Ladli Behna Scheme )की राशि फिलहाल नहीं बढ़ेगी। उन्हें खाते में अभी भी 1250 रुपए ही आएंगे( no increase Ladli Behna money )।

ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली की तरफ बढ़ रहे 2500 ट्रैक्टर, सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा

लाड़ली बहना' की राशि में नो बढ़ोत्तरी


वहीं प्रदेश में लाड़ली बहनों ( Ladli Scheme Update )को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपए की राशि नहीं बढ़ रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अंतरिम बजट ये स्पष्ट हो गया है कि जुलाई तक लाड़ली बहनों को 1250 रुपए ही मिलेगा। इसमें किसी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

महिला बाल विकास विभाग को इतने करोड़


अंतरिम बजट में महिला बाल विकास विभाग को 9437 करोड़ रुपए मिले हैं। 9437 करोड़ में से 6450 करोड़ लाड़ली बहना योजना पर खर्च किए जाएंगे। जबकि बचे हुए 2987 करोड़ विभाग के अन्य खर्चों में इस्तेमाल किए जाएंगे।

10 फरवरी को जारी हुई थी 9वीं किस्त


10 फरवरी 2024 को लाड़ली बहनों ( Ladli Behna Yojana update )के खाते में राशि जारी हुई। इसके तहत 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले गए।

ये खबर भी पढ़िए...जल्द लिस्ट जारी करेगी बीजेपी, इतने सांसदों के टिकट काटने की तैयारी!

सीएम यादव ने X पर पोस्ट कर दी थी जानकारी


सीएम मोहन यादव ( MP News )ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया था। इसमें लिखा था- हमारी प्राथमिकता, नारी शक्ति को सम्मान, प्रदेश की बहनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की राशि इस माह की 10 तारीख को सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित करेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी जी के विज़न का ही परिणाम है, जो देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। बहनों, आपके मान, सम्मान के लिए हम हर सम्भव कार्य एवं प्रयास करने के लिए कटिबद्ध हैं।

इतनी करोड़ महिलाओं के खाते में जारी हुई राशि


नई सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त आज जारी की गई। मोहन यादव महिलाओं के खातों में 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आए।

ये खबर भी पढ़िए..किसान आंदोलन में जा रहे थे भोपाल में नजरबंद, खुफिया सूचना पर उतारा

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम



  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
    वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
    अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
    ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
    अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

ये खबर भी पढ़िए...पिंकी के नाम की निकल गई लॉटरी, मिल गया ये बड़ा पद

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना


मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। जून के महीने से लाडली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए आने लगे थे। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। शिवराज ने कहा था कि इस योजना में वह पैसे बढ़ाते जाएंगे। हालांकि अब प्रदेश में सरकार बदल गई है।

Tags:
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • MP Interim Budget 2024
  • Ladli Behna Scheme
  • no increase Ladli Behna money
  • Ladli Scheme Update
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन

By Sanjay Gupta

इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर