Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1250 नहीं अब मिलेंगे 1500 रुपए

Vikram Jain & Pratibha ranaa | Jul 23, 2024, 13:56 IST
Share
CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana rakhi gift
CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana rakhi gift

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा दिया है। लाड़ली बहनों को राखी पर 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इस प्रकार बहनों के खाते में 1500 रुपए डाले जाएंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले तोहफा दिया है। सावन के महीने में लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। लाड़ली बहनों को सावन के महीने में 1500 रुपए मिलेंगे। कैबिनेट की बैठक में सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। मोहन सरकार इस महीने एक करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को सरकार 1500 रुपए देगी।

बहनों को रक्षाबंधन पर तोहफा...

दरअसल, मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं। पिछली बार राखी पर तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। बाद में यह राशि ही स्थाई कर दी गई थी। राखी के बाद से ही मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को 1250 रुपए मिल रहे हैं।

इस डेट में खाते में आएंगे 1500 रुपए

अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस परंपरा को कायम रखते हुए राशि बढ़ाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कैबिनेट बैठक में कहा कि सावन के महीने में लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह राशि एक अगस्त को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस 250 और पहले के 1250 रुपए को मिला दें तो यह राशि 1500 की हो जाएगी। लाड़ली बहनों को सावन के महीने में 1500 रुपए की राशि मिलेगी।

सीएम का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे।

तुरंत करें ये काम, फटाफट मिलेंगे पैसे

अगर आप इस योजना की पात्र हैं और आपके खाते में रकम नहीं आ रही है, तो आपको सबसे पहले अपनी केवाईसी चेक करनी होगी। यहां चेक करें कि आपकी केवाईसी संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी हुई हैं या फिर नहीं। इसके बाद भी अगर आपको समस्या का समाधान नहीं मिलता है तो आप सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती हैं। शिकायत सही पाए जाने पर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं।
  • https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सिलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ( Chief Minister Ladli Behna Yojana ) के समय मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। जून के महीने से लाड़ली बहनों के खाते में एक- एक हजार रुपए आने लगे थे। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी।

क्या है लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।

रक्षाबंधन 2023 पर राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की करीब 1 करोड़ा 29 लाख महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए मिलते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच