/sootr/media/media_files/2024/11/14/k8P1QaOyKmPgxK9l3IbY.jpeg)
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Cm Mohan Yadav) आज यानी की 14 नवंबर को महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जहां वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के मेलघाट और अचलपुर विधानसभा में जनसभाओं को आयोजन किया गया है जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। बता दें कि सीएम 11:45 बजे भोपाल से चिखलदरा जिला अमरावती महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे और शाम को 5:15 बजे भोपाल लौटेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे शाम के 6:30 बजे समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 125वीं बैठक लेंगे। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल
मोहन यादव ने इस काम के लिए छोड़ दी थी डॉक्टरी, अब किया ये खुलासा
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
• सुबह 10.45: ब्रीफिंग- एडीजी इंटेलीजेंस
• सुबह 10.55: ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
• सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक: आरक्षित
• सुबह 11.30 से 11.45 बजे तक: स्टेट हैंगर आगमन
• दोपहर 11.55 से 12.45 बजे तक: भोपाल से मेलघाट आगमन
• स्थानीय कार्यक्रम - जनसभा
• दोपहर 01.45 से 02.00 बजे तक: अमरावती आगमन
• दोपहर 02.05 से 02.30 बजे तक: अचलपुर से अमरावती आगमन
• दोपहर 03.30 से 03-55 बजे तक: स्थानीय कार्यक्रम - जनसभा
• शाम 04.00 से 05.00 बजे तक: अचलपुर से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
• शाम 05.15 बजे:निवास आगमन / आरक्षित
• शाम 06.30 बजे से 07.00 बजे तक: बैठक- समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 125वीं बैठक लेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक