CM मोहन यादव की स्पेशल डीजी को फटकार! बोले- नक्सल मामले में हर 15 दिन में हो रिव्यू
Rohit Sahu | Mar 07, 2025, 10:34 IST
cm mohan yadav meeting
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल उन्मूलन पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान स्पेशल डीजी नक्सल को फटकार लगाते हुए हर 15 दिन में समीक्षा के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को नक्सल उन्मूलन पर वरिष्ठ अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 तक नक्सलियों के सफाए का संकल्प लिया है और मध्यप्रदेश इसमें अहम भूमिका निभाएगा। सीएम ने स्पेशल डीजी नक्सल पवन कुमार श्रीवास्तव से पूछा कि हर महीने बैठक होनी थी, फिर तीन महीने क्यों लगे? उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब हर 15 दिन में समीक्षा होगी। इस पर डीजी कोई जवाब नहीं दे सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कें, दूरसंचार और सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है। इन उपायों से नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो रही है। आधुनिक उपकरणों और निगरानी से अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।
![mohan yadav on naxal]()
सीएम ने बालाघाट में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और पुलिसकर्मियों को बधाई दी। हाल ही में पुलिस और हॉक फोर्स की संयुक्त मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया था। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
नक्सल इलाकों में चल रहे विकास कार्य और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना समेत बीएसएनएल और दूरसंचार विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
स्पेशल डीजी से पूछा सवाल
सीएम ने स्पेशल डीजी नक्सल पवन कुमार श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए पूछा जब हर महीने बैठक करनी है तो 3 महीन क्यों लगे। सीएम ने कहा तीन महीने बाद भी बैठक के लिए मुझे कहना पड़ा। ऐसा नहीं होना चाहिए। हर महीने काम का रिव्यू हो। हालांकि इस पर पंकज कुमार जवाब नहीं दे पाए।
सड़क, संचार और सुरक्षा पर जोर
mohan yadav on naxal
बालाघाट में चार नक्सली ढेर होने पर दी बधाई
मुख्य सचिव भी रहे मौजूद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA