नई व्यवस्था : हर सोमवार- मंगलवार को भोपाल में रहेंगे बीजेपी विधायक और मंत्री
CHAKRESH | Aug 04, 2024, 07:49 IST
CM Mohan yadav 2 august tour
मध्य प्रदेश के सभी बीजेपी विधायक अब हर सोमवार और मंगलवार को भोपाल में ही रहेंगे। भोपाल में रुककर ये विधायक अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्री से मुलाकात करेंगे और विधानसभा क्षेत्रों के रोडमैप पर होने वाले काम की जानकारी देंगे।
भोपाल में हर सोमवार और मंगलवार को बीजेपी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( cm mohan yadav ) ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत सभी विधायक इन दो दिनों में भोपाल में रहकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों को तेज करना और विधायकों की समस्याओं को सीधे सुना जाना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे भी इन दो दिनों में भोपाल में रहें, ताकि विधायकों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
यह निर्णय विशेष रूप से कैबिनेट की बैठक के दिनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही विधायकों से सीधा संवाद बनाने की रणनीति के तहत ये फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी विधायक को यह शिकायत न रहे कि मुख्यमंत्री या मंत्री उनसे नहीं मिलते। इसके साथ ही BJP के पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से भी नियमित मुलाकात हो सकेगी।
विधायकों को सलाह दी गई है कि वे सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहते हुए मंत्रालय और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करें। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे विधायकों की समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें।
इस व्यवस्था की शुरुआत पिछले माह विधायकों के साथ की गई संभागवार बैठकों के बाद की गई है। कई विधायकों ने उन बैठकों में मंत्रियों से मिलने में कठिनाइयों का मुद्दा उठाया था। सीएम यादव के निर्देश के बाद, अब विधायकों को अपने क्षेत्रीय कार्यों के लिए भोपाल में रुकना पड़ रहा है और मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है।
मंत्रालय और डायरेक्टोरेट के अफसरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे विधायकों की बातों को सुनें। बताया जाता है कि मौखिक निर्देश के जरिए लागू की गई व्यवस्था के बाद अब बीजेपी विधायक हर सोमवार और मंगलवार को अपने क्षेत्र के रोडमैप और अन्य कार्यों को लेकर भोपाल में रुकने भी लगे हैं।
विधायकों से सीधा संवाद बनाने की रणनीति
यह निर्णय विशेष रूप से कैबिनेट की बैठक के दिनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही विधायकों से सीधा संवाद बनाने की रणनीति के तहत ये फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी विधायक को यह शिकायत न रहे कि मुख्यमंत्री या मंत्री उनसे नहीं मिलते। इसके साथ ही BJP के पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से भी नियमित मुलाकात हो सकेगी।
संभागवार बैठकों के बाद लिया फैसला
इस व्यवस्था की शुरुआत पिछले माह विधायकों के साथ की गई संभागवार बैठकों के बाद की गई है। कई विधायकों ने उन बैठकों में मंत्रियों से मिलने में कठिनाइयों का मुद्दा उठाया था। सीएम यादव के निर्देश के बाद, अब विधायकों को अपने क्षेत्रीय कार्यों के लिए भोपाल में रुकना पड़ रहा है और मंत्रियों के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है।
अधिकारी भी भोपाल में ही रहेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA