आज बालाघाट और नरसिंहपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, सांदीपनी स्कूल का लोकार्पण और पेंशन राशि करेंगे ट्रांसफर

Aman Vaishnav | Oct 11, 2026, 08:11 IST
Share
<strong>सीएम मोहन यादव का नरसिंहपुर और बालाघाट दौरा कार्यक्रम</strong>
सीएम मोहन यादव का नरसिंहपुर और बालाघाट दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार, 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह नरसिंहपुर पहुंचकर सांदीपनी विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही स्कूल बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा सीएम सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी जारी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 11 अक्टूबर को कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह 10:15 बजे शुरु होगा। सबसे पहले समत्व में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग होगी। यह ब्रीफिंग एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ होगी। इसके बाद सीएम सुबह 11:00 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से वे नरसिंहपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

नरसिंहपुर में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

सीएम 11:55 बजे हेलीपैड खैरी पहुंचेंगे। वहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सीथ ही सीएम सांदीपनी विद्यालय बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही सांदीपनी विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों का सम्मान करेंगे। वे रक्तदान शिविर का भी अवलोकन करेंगे। वहां वे नशामुक्ति रैली का शुभारंभ करेंगे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन और हितलाभ वितरण

बता दें कि नरसिंहपुर में सीएम सिंगल क्लिक से पेंशन राशि भेजेंगे। यह राशि सितंबर माह की होगी। इसका भुगतान अक्टूबर में किया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितलाभ बांटेंगे। दोपहर 2:00 बजे वे वीसी से जुड़ेंगे। यह वीसी कृषि विभाग देवास के बलराम कृषि महोत्सव की होगी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से चलाई जाती है। इसके तहत बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग लोगों को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है। इसका मकसद गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहारा देना है।

TET पर सीएम मोहन यादव का भरोसा, शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित किया, पर मांगें न मानीं तो फिर होगा प्रदर्शन | CM Mohan Yadav's assurance on TET, teachers postpone protest, but will resume if demands not met
TET पर सीएम मोहन यादव ने दिया आयोग बनाने का भरोसा, शिक्षकों ने कहा- मांगें नहीं मानीं तो फिर करेंगे आंदोलन
10 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश में टीईटी के विरोध में पिछले 13 दिनों से चल रहा शिक्षकों का आंदोलन शुक्रवार को स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्या सुलझाने के लिए आयोग बनाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से टीईटी के फॉर्म भरने की अपील भी की है। हालांकि, अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं किया है।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का दौरा

दोपहर 2:20 बजे सीएम मोहन यादव खैरी हेलीपैड से रवाना होंगे। वे हेलीकॉप्टर से हेलीपैड चिल्पी पहुंचेंगे। यह स्थान छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की बोडला तहसील में है। वे दोपहर 3:20 बजे चिल्पी हेलीपैड पहुंचेंगे।

बालाघाट के सूपखार में जंगली भैंसों का विमुक्तिकरण

इसके बाद सीएम चिल्पी से बालाघाट के सूपखार गेस्ट हाउस जाएंगे। शाम 4:30 बजे वे चक्रवाहा बाड़ा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में जंगली भैंसों का विमुक्तिकरण करेंगे। शाम 5:10 बजे वे वापस गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि में स्थानीय कार्यक्रम होंगे और वे सूपखार में विश्राम करेंगे।

सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद पटवारी माने, 12 अक्टूबर से शुरू होगी स्वामित्व योजना | Patwaris agree after meeting CM Mohan Yadav, Swamitva Yojana to start from October 12
सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद माने पटवारी, 12 अक्टूबर से शुरू करेंगे स्वामित्व योजना का काम
10 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों और सरकार के बीच चल रहा विवाद अब खत्म होता दिख रहा है। शुक्रवार शाम पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इसके बाद संघ ने 12 अक्टूबर से दोबारा काम शुरू करने का ऐलान किया है। इस फैसले से सरकार को भी बड़ी राहत मिली है। विवाद के कारण स्वामित्व योजना का काम अटका हुआ था।

FAQ

1. मुख्यमंत्री मोहन यादव 11 अक्टूबर को किन-किन जिलों के दौरे पर रहेंगे?

मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले के खैरी और बालाघाट जिले के सूपखार के दौरे पर रहेंगे, साथ ही रास्ते में वे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से होकर गुजरेंगे।

2. नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव कौन से मुख्य विकास कार्य शुरू करेंगे?

नरसिंहपुर में वे सांदीपनी विद्यालय का लोकार्पण करेंगे, स्कूल बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे, बुजुर्गों का सम्मान करेंगे और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सिंगल क्लिक से बैंक खातों में भेजेंगे।

3. बालाघाट के सूपखार में मुख्यमंत्री मोहन यादव का क्या कार्यक्रम है?

बालाघाट के सूपखार स्थित चक्रवाहा बाड़ा में मुख्यमंत्री जंगली भैंसों के विमुक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सूपखार गेस्ट हाउस में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर वहीं रात का विश्राम करेंगे।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सांदीपनी विद्यालय
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • बलराम कृषि महोत्सव
  • सांदीपनी विद्यालय का लोकार्पण
अलनीनो का असर: 20 दिन में चीनी 10% और दूध-आटा 6% तक महंगे, आगे और बढ़ सकते हैं दाम!

By Aman Vaishnav

अलनीनो का असर: 20 दिन में चीनी 10% और दूध-आटा 6% तक महंगे, आगे और बढ़ सकते हैं दाम!
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?

By Amresh Kushwaha

मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?
मानसून के बाद भी जारी है बारिश, MP में दो सिस्टम सक्रिय, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल?

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को ऐसे करें प्रसन्न, जानें इनकी कथा, शुभ रंग, प्रिय भोग और शक्तिशाली मूल मंत्र

By Kaushiki