CM मोहन यादव ने ओएसडी लोकेश शर्मा का इस्तीफा किया मंजूर

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
OSD Lokesh Sharma resignation accepted Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी ( OSD ) लोकेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। लोकेश शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ( CEO ) पद से भी इस्तीफा दिया था...

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। लोकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पद से भी इस्तीफा देकर तुरंत रिलिविंग की मांग की थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर रिलिविंग के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

कौन हैं लोकेश शर्मा

प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से मध्य प्रदेश में 2021 को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी किया था। इस तबादला आदेश में (GAD issued order) कर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (Lokesh Sharma became OSD in CMO) बनाया गया था। लोकेश शर्मा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय गुड गवर्नेंस में आए थे जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय से सोशल मीडिया और टेलीकॉलर टीम का पूरा काम देख रहे थे। साथ ही सीएम जनसेवा मित्र में भर्ती भी की थी। इसके बाद मोहन यादव सरकार में ओएसडी बना दिए गए थे।

ऐसा रहा लोकेश शर्मा का कार्य

लोकेश शर्मा 2021 से मध्यप्रदेश में हैं। पहले गुड गवर्नेंस में आईएएस अफसरों का बोलबाला हुआ करता था। लोकेश शर्मा के आते ही एक-एक करके आईएएस अफसर मुख्यमंत्री कार्यालय से हटते गए। सबसे पहले संचालक गिरीष शर्मा हटाए गए। इसके बाद सीईओ जीबी रश्मि हटीं, आईएएस प्रतीक हजेला हटे। इनके बाद सीईओ स्वतंत्र कुमार सिंह से लोकेश शर्मा का विवाद हुआ और वे हटाए गए फिर राघवेंद्र सिंह भी हटा दिए गए। सबके हटने के बाद इनको सीईओ का भी प्रभार दे दिया गया। लोकेश शर्मा संघ के पदाधिकारी के करीबी भी बताए जाते हैं।

उपाध्यक्ष भी दे चुके थे इस्तीफा

लोकेश शर्मा से विवाद के चलते अटल बिहारी गुड गवर्नेंस के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने भी इस्तीफा दिया था। इसका कारण यह था तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी की बजाय सीधे लोकेश शर्मा से बात करने लगे थे इस बात से चतुर्वेदी अपने आपको अपमानित महसूस करने लगे थे। इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी नेता हीरेंद्र बहादुर सिंह को करवाया था अरेस्ट

ओएसडी लोकेश शर्मा ने बीजेपी के कद्दावर नेता हीरेंद्र बहादुर सिंह को अरेस्ट भी करवाया था। पार्टी के एक समारोह में कथित तौर पर हंगामा करने और सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा से दुर्व्यवहार करने के आरोप में हीरेंद्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार हीरेंद्र बहादुर सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में भाजपा के कार्यक्रम में संस्थान के सीईओ लोकेश शर्मा के साथ गाली-गलौज के साथ हंगामा किया और दुर्व्यवहार किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ओएसडी
  • लोकेश शर्मा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर