New Update
/sootr/media/media_files/2025/02/28/jRKRnKFGgRtRObAySFam.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सबसे पहले विज्ञान भवन (Science Bhawan) जाएंगे, जहां वे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 (National Science Day 2025) के कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले (Sagar District) के लिए रवाना होंगे। सागर में वे संत रविदास मंदिर (Sant Ravidas Temple) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सागर जिले के विकास कार्यों के संदर्भ में अहम है। इससे न केवल मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी एक नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
सुबह10.30 बजे: विज्ञान भवन आएंगे जहां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सुबह 11.20 से लेकर 11.35 बजे तक : स्टेट हेंगर भोपाल आएंगे।
सुबह 11.40 से लेकर 12.30 बजे तक: स्टेट हेंगर भोपाल से हेलीपेड गढ़ाकोटा, जिला सागर आएंगे।
दोपहर 2.25 बजे 2.40 तक: हेलीपेड गढ़ाकोटा से हेलीपेड मकरोनिया जिला सागर आएंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम,
संत रविदास मंदिर के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे।
दोपहर 3.05: मा.श्री प्रदीप लारिया जी के निवास पर आएंगे।
दोपहर 3.20 बजे: आरक्षित
दोपहर 4 से 4.45 बजे तक : हेलीपेड मकरोनिया से स्टेट हेंगर भोपाल आएंगे।
शाम 5 बजे : टेक्नोक्रेटस ग्रुप आफ इंस्टिटयूशन भोपाल आएंगे।
शाम 6.15 बजे : सीएम आवास आएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक