टीकमगढ़ के विकास के लिए नहीं रहेगी कोई कमी - सीएम मोहन यादव
Deeksha Nandini Mehra | Aug 10, 2024, 14:54 IST
cm mohan yadav 10 aug
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को टीकमगढ़ में आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने बहनों से राखी बंधवाई साथ ही विभिन्न योजना की हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया।
प्रदेश के जो जिले मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं उनमें से एक टीकमगढ़ भी है। यहां विकास के कोई कमी नहीं रहने वाली हैं।आप लोग जो भी मागेंगे सब कुछ मिलेगा। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शनिवार को टीकमगढ़ में लाड़ली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में कही है। इस दौरान सीएम ने बहनों से राखी बंधवाई साथ ही विभिन्न योजना की हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में आयोजित "रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव" कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व कन्या पूजन कर किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंदर कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीएम यादव ने आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि केन-बेतवा नदी परियोजना का बहुत जल्द भूमिपूजन होने वाला है, जिससे हर किसान के खेत तक पानी पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सम्मान निधि दे रहे हैं और हमारी सरकार भी अन्नदाताओं के खाते में राशि लगातार अंतरित कर रही है।
![ba6fdc99-126]()
सीएम ने आगे अपने सम्बोधन में कहा कि टीकमगढ़ को बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। इसके साथ ही अब दूध खरीदने पर भी बोनस मिलने जा रहा है। आज अकेले टीकमगढ़ में 2 लाख 11 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राशि आ रही है। रेडीमेड गारमेंट्स में लाड़ली बहनों को 10-15 हजार रुपए महीना मिलें, इसके लिए उन्हें ट्रेनिंंग दिलाने की योजना भी हमारी सरकार बना रही है।
![980dcec0-6b6]()
टीकमगढ़ में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न पोषण प्रदर्शनी, श्रीअन्न से बने व्यजंन और ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा स्टॉल्स लगाए गए थे। सीएम मोहन यादव ने बारी-बारी जाकर सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सीएम ने लठ भी चलाए (लठबाजी करतब ) ।
केंद्रीय मंत्री समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
हर किसान के खेत तक पहुंचेगा पानी
ba6fdc99-126
टीकमगढ़ को सौगात
980dcec0-6b6
सीएम ने दिखाया लठबाजी करतब
सावन माह और जनजातीय संस्कृति का रंग...
अद्भुत आनंद!#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/3WnlBUDDux
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 10, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari