CM मोहन यादव : 5 राज्यों के ताबड़तोड़ दौरे पर सीएम, स्टार प्रचारक के तौर पर करेंगे जनसभाएं

Sandeep Kumar | Published:
Share
2024-05-15T070716.598.jpg
2024-05-15T070716.598.jpg

सीएम डॉक्टर मोहन यादव 15 मई को हरियाणा के रोहतक पहुंचकर प्रचार करेंगे, जबकि 16 मई को झारखंड, 17 मई को फिर उत्तर प्रदेश, 18 मई को मुंबई और 19 मई को फिर उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election ) की वोटिंग ( Voting ) खत्म होने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) देश के अन्य राज्यों में बीजेपी प्रत्याशियों ( BJP Candidates ) के लिए प्रचार-प्रसार और लगातार जनसभा कर रहे हैं । इसी क्रम में आज सीएम 15 मई को हरियाणा के रोहतक पहुंचकर प्रचार करेंगे, जबकि 16 मई को झारखंड, 17 मई को फिर उत्तर प्रदेश, 18 मई को मुंबई और 19 मई को फिर उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे। आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर करीब 253 सभाएं की हैं। इनमें रोड शो-रथ सभा आदि शामिल हैं। सीएम ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए 253 सभाएं की हैं। इनमें 142 जनसभा, 55 रथ सभा, 56 रोड शो किए हैं।

888f7585-0fd
888f7585-0fd


आज मोहन रोहतक में करेंगे जनसभा को संबोधित


सीएम मोहन अपने चुनावी दौरे पर 15 मई यानी आज नई दिल्ली से हरियाणा जाएंगे, वहां रोहतक संसदीय क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे, और आज शाम ही हरियाणा के रेवाड़ी से नई दिल्ली जाएंगे। जहां पर सीएम पश्चिम दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रोड शो में हिस्सा लेंगे।

16 मई को झारखंड दौरा


मुख्यमंत्री डॉ.यादव 16 मई को झारखंड के रांची में जाएंगे। वहां से वो हजारीबाग पहुंचेंगे यहां पर वो हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर में कोडरमा जिला जाएंगे, जहां कोडरमा संसदीय क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा धनबाद संसदीय क्षेत्र में सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर में धनबाद जिले से सीएम रांची आएंगे और शाम को झारखण्ड से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

17 को उत्तर प्रदेश तो 18 मई को मुंबई दौरा


मुख्यमंत्री डॉ.यादव 17 मई को उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती और रायबरेली संसदीय क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे। तो 18 मई को मुंबई (महाराष्ट्र) में चुनाव गतिविधियों में भाग लेंगे। वहीं, 19 मई को उत्तर प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों गाजीपुर, भदोही और इलाहाबाद में प्रचार प्रसार करेंगे। बता दें कि स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पहले भी संगठन द्वारा अन्य राज्यों में संगठनात्मक प्रचार प्रसार की दृष्टि से दायित्व दिया जा चुका है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • BJP candidates
  • Lok Sabha election
  • मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
  • हरियाणा के रोहतक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल