CM Mohan Yadav बोले- मोदी को वोट दो, मथुरा में श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे

Jitendra Shrivastava | Apr 28, 2024, 19:32 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के देवास में मोहन यादव ने कहा कि आपने पहला वोट लोकतंत्र के लिए, दूसरी बार भगवान श्रीराम जी को अपने घर में लाने के लिए दिया था। अब तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को वोट दोगे तो मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे...

BHOPAL. लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान से पहले सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) देवास-शाजापुर लोकसभा की कालापीपल विधानसभा में आयोजित जनसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी की सरकार के जनता के हित में किए गए कामों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को वोट दोगे तो मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे।

जहां दो माताओं का वास हो वो देवास है

सीएम मोहन ने कहा कि जहां दो माताओं का वास हो वो देवास है। शाजापुर माता रानी की धरती है। यहां जब से सरकार बनी है, एक के बाद एक विकास के काम हुए हैं। 450 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन झालावाड़ सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। देवास लोकसभा में 68 हजार 614 करोड़ की लागत से 500 सड़कों का निर्माण हुआ है। 5 हजार 353 करोड़ की लागत से 24 पुल बने हैं।

देवास में 10 सीएम राइज स्कूल दिए हैं

उज्जैन-देवास भोपाल इंदौर मार्ग पर 164 करोड़ रुपए की लागत से बाईपास बनाया गया है। 5 हजार करोड़ रुपए से दोबारा नए निर्माण के प्रस्ताव लिए गए। बिजली के लिए 365 पवन चक्की से 456 मेगावाट की बिजली उत्पन्न हो रही है। देवास में 6300 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई परियोजना के माध्यम से 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा के जमीन के सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। कुंडलिया परियोजना में 4600 करोड़ रुपए की लागत से किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी आएगा। 175 करोड़ रुपए की लागत से 10 सीएमराइज स्कूल दिए गए हैं।

35 जिलों से कांग्रेस का नामोनिशान खत्म

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यहां किसान सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है और जो बचे हैं उनको भी निधि का पैसा देंगे। पूरा शाजापुर जिला बीजेपी के साथ आ गया है। देवास भाग्यशाली है अब देवास भी आ गया है। यहां 35 से ज्यादा ऐसे जिले हैं, जहां कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो गया है। आपका पहला वोट लोकतंत्र के लिए था, दुनिया में भारत का मान बढ़ाने के लिए मोदी जी ने पहला कदम बढ़ाया था। दूसरी बार का वोट भगवान श्रीराम जी को 22 जनवरी को अपने तंबू से अपने घर में लाने के लिए था। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, अब जनता 13 मई को इसका जवाब देगी। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को वोट दोगे तो मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे।

संकल्प करो कि सबसे पहले वोट डालना है

सीएम ने आगे कहा कि आने वाले 13 मई को आप सबके उंगली में कमल के फूल रूपी सुदर्शन चक्र आयेगा। उन्होंने जनता से कहा कि आप लोग सुशासन के लिए भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए, सबको साथ लेकर चलने के लिए कमल के फूल का बटन दबाना है। इधर, 13 मई हुई, कांग्रेस गई। आप सब संकल्प करो कि कितनी भी गर्मी पड़े, शादी ब्याह कहीं भी जाना हो, लेकिन सबसे पहले वोट डालना है। भारी बहुमत से भाजपा को जिताना है, नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करना है।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • मोदी को वोट दो
  • श्रीकृष्ण मुस्कुराएंगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई