मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी कि 21 जनवरी को उज्जैन, ग्वालियर और रायपुर (छत्तीसगढ़) के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और वहां एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1:15 बजे वे इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां रायपुर में वे एक स्थानीय आयोजन में शामिल होंगे। रायपुर का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, मुख्यमंत्री शाम 4 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर में वे शाम 5:20 बजे झांसी रोड, तुरारी के पास स्थित द एम्पायर रिसोर्ट में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे ग्वालियर से भोपाल लौट आएंगे। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल।
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 09.45 बजे- ब्रीफिंग- एडीजी इंटेलीजेंस
- सुबह 09.55 बजे- ब्रीफिंग- आयुक्त जनसंपर्क
- सुबह 10.00 से 10.15 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
- सुबह 10.20 से 11.05 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपैड उज्जैन जिला उज्जैन जाएंगे
- स्थानीय कार्यक्रम
- दोपहर 12.45 से 01.05 बजे तक- हेलीपेड उज्जैन से एयरपोर्ट इंदौर जिला इंदौर जाएंगे
- दोपहर 01.15 से 02.30 बजे तक- एयरपोर्ट इंदौर से एयरपोर्ट रायपुर जाएंगे
- स्थानीय कार्यक्रम
- शाम 04.00 से 05.15 बजे तक- एयरपोर्ट रायपुर से एयरपोर्ट ग्वालियर जाएंगे
- शाम 05.20 से 05.45 बजे तक- द एम्पायर रिसोर्ट झांसी रोउ, तुरारी के पास, ग्वालियर जाएंगे
- स्थानीय कार्यक्रम
- शाम 06.15 से 06.40 बजे तक- एयरपोर्ट ग्वालियर जाएंगे
- रात 06.45 से 07.30 बजे तक- एयरपोर्ट ग्वालियर से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
- रात 07.45 बजे तक- निवास जाएंगे / आरक्षित
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें