आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे CM मोहन यादव, जनता से करेंगे सीधा संवाद
Siddhi Tamrakar | Jan 23, 2025, 09:17 IST
cm mohan yadav in delhi
सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे और राजधानी भोपाल में जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। जानें सीएम का पूरा शेड्यूल इस लेख में...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी कि 23 जनवरी को दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वह दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद, सीएम शाम 5:15 बजे जबलपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद, पश्चिम दिल्ली के मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चौपाल और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, शाम 7:30 बजे रोहिणी विधानसभा में भी एक जनसभा का आयोजन किया गया है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
इसके अलावा, सीएम मोहन राजधानीवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सुबह 11:45 बजे वह जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इस फ्लाईओवर के चालू होने से पौने तीन किलोमीटर की दूरी अब महज 5 मिनट में तय की जा सकेगी। गणेश मंदिर से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक पहुंचने वाला यह फ्लाईओवर आगे दो हिस्सों में बंटा है। करीब चार साल की मेहनत और 150 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस ब्रिज से एमपी नगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या का भी समाधान होगा। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल।
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 10.00 बजे- ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
- सुबह 10.10 बजे- ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
- सुबह 10.15 बजे- आरक्षित
- सुबह 10.45 बजे- आरक्षित (शासकीय कार्य)
- सुबह 11.35 से 11.45 बजे तक- गायत्री मंदिर के पास, महाराणा प्रताप नगर भोपाल जाएंगे
- सुबह 11.45 से दोपहर 12.45 बजे तक- जी.जी. फ्लाई ओव्हर (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण
- दोपहर 01.05 बजे- स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
- दोपहर 01.15 से 01.50 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर जाएंगे
- दोपहर 02.00 से 02.15 बजे तक- डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीपैड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर जाएंगे
- दोपहर 02.15 से 03.00 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम- राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट
- दोपहर 03.00 से 03.15 बजे तक- हेलीपेड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर से एयरपोर्ट जबलपुर जाएंगे
- दोपहर 03.20 से शाम 04.30 बजे तक- डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से एयरपोर्ट नई दिल्ली जाएंगे
- शाम 05.15 बजे- मादीपुर ग्राम चौपाल, पश्चिमी दिल्ली जाएंगे
- स्थानीय कार्यक्रम - जनसभा (वि.स. मादीपुर)
- शाम 06.15 से 06.40 बजे तक- जी ब्लॉक सेक्टर, 15, रोहिणी जाएंगे
- आरक्षित
- रात 07.30 से 08.30 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम- जनसभा (वि.स. रोहिणी)
- रात 08.30 से 09.15 बजे तक- एयरपोर्ट नई दिल्ली जाएंगे
- रात 09.25 से 10.35 बजे तक- एयरपोर्ट नई दिल्ली से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman