सीेएम मोहन यादव आज सारंगपुर को देंगे विकास कार्यों की सौगात, जानिए आज का शेड्यूल
Rohit Sahu | Apr 28, 2025, 07:54 IST
cm mohan shedual 28 april
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 28 अप्रैल को सारंगपुर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, साथ ही कालीसिंध नदी और घाटों की सफाई के लिए श्रमदान करेंगे।
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार 28 अप्रैल का दिन कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह कई बैठकों के बाद दोपहर में राजगढ़ जिले के सारंगपुर स्थित कपिलेश्वर तीर्थ धाम का दौरा करेंगे। अपने इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत वे भगवान कपिलेश्वर महादेव के अभिषेक से करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद के एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कालीसिंध नदी और घाटों की सफाई हेतु श्रमदान में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।
दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे मंत्रालय, भोपाल में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से होगी। इस बैठक में भोपाल जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आगामी योजनाओं पर भी चर्चा होगी।
समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए निवेश संवर्धन और आगामी आयोजनों की रूपरेखा और तिथि निर्धारण को लेकर चर्चा की जाएगी।
मुख्यमंत्री (cm mohan yadav) ने दोपहर 2 बजे का समय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भेंट मुलाकात के लिए निर्धारित किया है। इस दौरान वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की जानकारी लेंगे और आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3:30 बजे राजगढ़ (Rajgarh) के सारंगपुर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें जलदूतों के साथ श्रमदान, गौ पूजन, हितलाभ वितरण, जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम तथा विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण शामिल है।
यह भी पढ़ें...मंदसौर में 12 की मौत पर PM मोदी-CM मोहन यादव ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं श्रमदान कर इस अभियान का नेतृत्व करेंगे, जिससे जनता के बीच स्वच्छता और जल संरक्षण का सकारात्मक संदेश जाएगा।
यह भी पढ़ें...कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई
thesootr links
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
निवेश संवर्धन पर रणनीतिक बैठक
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सीधा संवाद भी तय
सारंगपुर के कार्यक्रमों में शिरकत
यह भी पढ़ें...मंदसौर में 12 की मौत पर PM मोदी-CM मोहन यादव ने जताया दुख, की मुआवजे की घोषणा
जल संरक्षण का देंगे संदेश
यह भी पढ़ें...कूनो में मादा चीता निर्वा ने दिया पांच शावकों को जन्म, सीएम मोहन यादव ने पोस्ट कर दी बधाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari