आज सिवनी-कटनी में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, आलीराजपुर जाएंगे उमंग सिंघार और पटवारी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (12 नवंबर) सिवनी-कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले सीएम जनजातीय गौरव वर्ष पर भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वे सिवनी के लिए रवाना होंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आलीराजपुर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल, आलीराजपुर में रहेंगे। आइए जानते हैं इन तीनों नेताओं के शेड्यूल और उनके कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
सीएम लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त करेंगे जारी
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:15 बजे: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (समत्व भवन) में शामिल होंगे।
- सुबह 10:35 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में जनजातीय गौरव वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे।
- सुबह 11:55 बजे: भोपाल से सिवनी के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 1:00 बजे: सिवनी में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को नवंबर माह की राशि का वितरण करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
- शाम 4:00 बजे: सिवनी से ग्राम झिंझरी (कटनी) के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 6:35 बजे: भोपाल लौटेंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) आज आलीराजपुर जिला के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:10 बजे वे भोपाल से आलीराजपुर जिला के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 01:00 बजे सिंघार आदिवासी अधिकार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह यात्रा आदिवासी विकास परिषद के जरिए आयोजित की जा रही है। इस दौरान सिंघार पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
दोपहर 03:00 बजे वे आलीराजपुर से धार के लिए रवाना होंगे। यहां वे आज के कार्यक्रम का समापन कर रात्री विश्राम करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) का आज भोपाल और आलीराजपुर के दौरे पर रहेंगे।
सुबह 10:00 बजे पटवारी पीसीसी कार्ययालय जाएंगे। यहां वे SIR के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर 12:10 बजे भोपाल से आलीराजपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे सिंघार के साथ आदिवासी अधिकार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 03:10 बजे कार्यक्रम का समापन कर आलीराजपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: उमंग सिंघार का बड़ा आरोप: सरकार ने बच्चों के हाथ से थाली-चम्मच तक छीनी