उमंग सिंघार का बड़ा आरोप: सरकार ने बच्चों के हाथ से थाली-चम्मच तक छीनी
Ramanand Tiwari | Nov 11, 2025, 23:18 IST
umang-singhar
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मिड डे मील योजना पर हमला किया। उन्होंने श्योपुर में बच्चों को अखबार पर भोजन परोसने का हवाला दिया। सिंघार ने डबल इंजन सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मिड डे मील योजना पर हमला बोला है। उन्होंने श्योपुर जिले में बच्चों को अखबार पर भोजन परोसने की घटना को सरकार की नाकामी बताया। सिंघार ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार ने बच्चों के हाथ से थाली और चम्मच छीन लिया है।
कांग्रेस सरकार ने बच्चों को कुपोषण और भूख से बचाने के लिए मिड डे मील योजना शुरू की थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह योजना भ्रष्टाचार, घटिया गुणवत्ता और घटते बजट की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि मध्यप्रदेश सरकार के संरक्षण में यह योजना अब भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी है।
ये भी पढ़ें...बच्चों से छिना शिक्षा का हक : MP के इस सरकारी स्कूल के मिड डे मील रसोई में ऐसे काम करते हैं बच्चे
इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगरौली में मिड डे मील योजना के तहत एक चम्मच 800 में खरीदा गया। इससे करीब 5 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। योजना बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के लिए थी। अब यह घोटालों का माध्यम बन चुकी है।
ये भी पढ़ें...चार्टर प्लेन का किराया दिया 250 करोड़, मिड डे मील के लिए निकले 50 पैसे
सिंघार ने बताया कि प्रदेश के 88,299 स्कूलों में 60.24 लाख बच्चों को मिड डे मील देने की योजना है। 25% बच्चे अब भी इस योजना से वंचित हैं। उन्होंने सवाल उठाया, जब केंद्र से बजट मिल रहा है, तो बच्चों को भोजन क्यों नहीं मिल रहा?
ये भी पढ़ें...उमंग सिंघार का बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला, 50 लाख वोटरों को बाहर करने की हो रही साजिश
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र ने मध्यप्रदेश को 757.54 करोड़ आवंटित किए थे। 8 महीने बाद भी केवल 174.28 करोड़ जारी किए गए। चुनावी राज्य बिहार को 1530 करोड़ आवंटित हुए, जिनमें से 516 करोड़ जारी किए गए। उत्तर प्रदेश को भी लगभग 45% बजट मिल चुका है। सिंघार ने कहा कि बच्चों की थाली पर राजनीति हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
कैग रिपोर्ट में 500 करोड़ का
सिंघार ने कहा कि कैग रिपोर्ट (मार्च 2025) में 8 जिलों में 500 करोड़ के पोषण आहार घोटाले का खुलासा हुआ है। रॉ मटेरियल की खरीद से लेकर वितरण तक हर स्तर पर अनियमितताएं और फर्जीवाड़ा सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की लोकायुक्त शिकायत के बाद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ें...शीतकालीन सत्र बढ़ाने की मांग: उमंग सिंघार बोले- जनता की आवाज दबाई नहीं, सुनी जानी चाहिए
सिंघार ने कहा, mid day meal योजना का मकसद बच्चों को पोषण देना था। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे भ्रष्टाचार की थाली में बदल दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
मिड डे मील योजना को लेकर सिंघार के आरोपों ने सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या सफाई देती है। फिर यह मामला भी अन्य योजनाओं की तरह राजनीतिक बहस बनकर रह जाएगा।
भाजपा ने बना दी मिड डे डील
मध्य प्रदेश में मिड डे मील बना मिड डे "डील"?
कांग्रेस सरकार ने स्कूली बच्चों को कुपोषण और भूख से बचाने के उद्देश्य से मिड डे मील योजना शुरू की थी, ताकि हर बच्चे को स्कूल में पौष्टिक भोजन मिल सके।
लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह योजना भ्रष्टाचार, घटिया गुणवत्ता और घटते बजट… pic.twitter.com/Ei4lOTcTGU
— Umang Singhar (@UmangSinghar) November 11, 2025
सिंगरौली में 800 रुपए का चम्मच
ये भी पढ़ें...चार्टर प्लेन का किराया दिया 250 करोड़, मिड डे मील के लिए निकले 50 पैसे
लाखों बच्चों तक नहीं पहुंचता खाना
ये भी पढ़ें...उमंग सिंघार का बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला, 50 लाख वोटरों को बाहर करने की हो रही साजिश
बजट आवंटन पर साधा निशाना
कैग रिपोर्ट में 500 करोड़ का पोषण आहार घोटाला
ये भी पढ़ें...शीतकालीन सत्र बढ़ाने की मांग: उमंग सिंघार बोले- जनता की आवाज दबाई नहीं, सुनी जानी चाहिए
भ्रष्टाचार की थाली बनी बच्चों की भूख मिटाने वाली योजना
सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava