स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के 6 हजार से अधिक केस पेंडिंग, अब लगेंगे शिविर

Ravi Awasthi | Nov 11, 2025, 23:59 IST
Share
school-education-department
school-education-department

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के छह हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित थे। अब सरकार ने इन मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने का फैसला लिया है। इसके तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

BHOPAL. एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के छह हजार से अधिक प्रकरण सालों से अटके पड़े हैं। अब सरकार ने इन्हें प्राथमिकता पर सुलझाने का फैसला लिया है। विकासखंड स्तर से लेकर संभागीय मुख्यालयों तक शिविर लगाकर ऐसे मामलों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही, चयनित कैंडिडेट्स को शिक्षक प्रशिक्षण की सुविधा भी शासन खुद उपलब्ध कराएगा।

स्कूल शिक्षा राज्य सरकार का सबसे बड़ा महकमा है। इसमें करीब चार लाख शिक्षक और अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विभाग में अनुकंपा नियुक्ति की समस्या रही है। समय पर निराकरण न होने से लंबित प्रकरणों की संख्या बढ़ी। विभाग में वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति के ही छह हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं।

ये भी पढ़ें...580 करोड़ करने के बाद भी नहीं दे पाए कम्प्यूटर ज्ञान, स्कूल शिक्षा विभाग फिर खरीद रहा 22 हजार कम्प्यूटर

लगेंगे शिविर, होगा मौके पर निराकरण

विभाग में शिक्षकों की बढ़ती समस्याओं को लेकर विभागीय कर्मचारियों के संगठन लगातार जतन कर रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ व आजाद अध्यापक शिक्षक संघ प्रमुख हैं। इनकी मांग पर विभागीय मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें अनुकंपा नियुक्ति समेत शिक्षकों की अन्य समस्या निराकरण के लिए शिविर लगाए जाने का फैसला लिया गया। बताया जाता है कि ये शिविर विकासखंड, जिला व संभागीय मुख्यालय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, तीन जवान घायल

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के छह हजार से अधिक प्रकरण कई सालों से लंबित पड़े हैं। अब सरकार ने इन मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने का फैसला लिया है।

👉 सरकार ने विकासखंड स्तर से लेकर संभागीय मुख्यालयों तक शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन शिविरों के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

👉 चयनित कैंडिडेट्स को शिक्षक प्रशिक्षण की सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत डीएड और बीएड की शिक्षा की अनिवार्यता पर समय सीमा तय की जाएगी।

👉 मध्य प्रदेश शिक्षक संघ और अन्य संगठनों की मांग पर सरकार ने यह कदम उठाया है। संघों ने विभागीय मंत्री के साथ बैठक में इन मुद्दों को उठाया।

ये भी पढ़ें...नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार का साया: करोड़ों के निर्माण कार्यों पर सवाल

ये भी पढ़ें...उमंग सिंघार का बड़ा आरोप: सरकार ने बच्चों के हाथ से थाली-चम्मच तक छीनी

ट्रेनिंग भी सरकार ही दिलाएगी

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में शिक्षक प्रशिक्षण की व्यवस्था शासन स्तर पर किए जाने की सहमति बनी है। डीएड और बीएड शिक्षा की अनिवार्यता के लिए एक समयावधि तय कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

राठौर ने कहा कि शिक्षकों को चौथा समयमान व क्रमोन्नति वेतनमान भी जल्द मिलने के आसार हैं। इससे डेढ़ लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे। सीएम मोहन यादव पिछले शिक्षक दिवस पर इसकी घोषणा कर ही चुके हैं। बैठक में उक्त घोषणा का जल्द पालन कराए जाने पर भी चर्चा हुई। इस पर विभागीय मंत्री ने भी सहमति जताई। बैठक में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव और आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल भी मौजूद थे।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग
  • एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • राव उदय प्रताप सिंह
  • मध्य प्रदेश शिक्षक संघ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा