आज सेवा संकल्प और जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा उनका शेड्यूल
Kaushiki | Oct 09, 2026, 08:53 IST
सीएम मोहन यादव का आज भोपाल और हरदा दौरा
सीएम मोहन यादव आज (9 अक्टूबर) भोपाल और हरदा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह टीटी नगर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद हरदा में जन विश्वास अभियान के तहत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को भोपाल लौटकर जेल प्रशासन के महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसा रहेगा सीएम मोहन यादव का आज का शेड्यूल।
हरदा में जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे
इसके बाद वे जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम मोहन यादव आगर मालवा के बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़ेंगे। वे उद्यमियों, किसानों और आम नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। समाधान ऑनलाइन के माध्यम से लोगों की समस्याओं की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे
सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल
- सुबह 10.15 बजे: एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
- सुबह 11.00 बजे: तात्याटोपे स्टेडियम (टी.टी. नगर, भोपाल) आगमन और सेवा के रंग-राष्ट्र के संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। ।
- दोपहर 12.00 बजे: भोपाल से हरदा के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 12.35 बजे: शासकीय जिला चिकित्सालय और वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करेंगे।
- दोपहर 01.45 बजे: वी.सी. के जरिए आगर मालवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे।
- दोपहर 02.05 बजे: कृषि समाधान में ऑनलाइन जुड़ेंगे।
- शाम 05.30 बजे: केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल आएंगे।
- शाम 05.30 बजे: वर्दीधारी महिलाओं के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।
- शाम 06.00 बजे: अपने निवास को लौटेंगे।
जन विश्वास अभियान क्या है
यह अभियान चार प्रमुख स्तंभों - संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी पर आधारित है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यालयों में कोई समीक्षा बैठक नहीं होती। इस दिन मंत्री, कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर सीधे जनता से संवाद करते हैं। उनकी समस्याएं सुनते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करते हैं।
महंगे इलाज से मिलेगी मुक्ति: कैंसर की 110 दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, MP में हर साल बढ़ रहे हैं 80 हजार नए मरीज
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में विदाई के बाद भी मानसून का असर, MP में बारिश, CG में सूखा तो राजस्थान में फिर बदलेंगे मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में विदाई के बाद भी मानसून का असर, MP में बारिश, CG में सूखा तो राजस्थान में फिर बदलेंगे मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में विदाई के बाद भी मानसून का असर: MP में बारिश, CG में सूखा तो राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
MGM डीन की मुश्किलें बढ़ीं! 8 करोड़ की NGS मशीन खरीद पर 3 आरोप, 15 दिन में देना होगा जवाब
By Sanjay Dhiman
जिनकी हत्या की, उनके लिए पिंडदान: उज्जैन की जेल में 125 कैदियों ने किया सामूहिक तर्पण
By Jitendra Shrivastava
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री में चेयरमैन मेहता, प्रेसीडेंट प्रकाश जैन, सचिव हरीश नागर चुने गए
By Sanjay Gupta