IDA के स्नेहधाम से बुजुर्गों को हटाने का नोटिस, सीएम मोहन यादव ने किया था शुरू
Sanjay Gupta | Feb 06, 2026, 13:29 IST
cm mohan yadav started indore snehadham building ida notice-2026-02-06-12-46-01-2026-02-06-13-15-38
इंदौर में स्नेहधाम भवन में रहने वाले बुजुर्गों को अब भवन खाली करने का नोटिस मिला है। हैरानी की बात यह है कि इस भवन का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। ऐसे में बुजुर्गों का कहना है कि अब हम कहां जाएंगे?
News In Short
- इंदौर के स्नेहधाम भवन में रहने वाले बुजुर्गों को अब भवन खाली करने का नोटिस मिला है।
- कंपनी के डायरेक्टर का कहना है कि उनका खर्चा बहुत बढ़ गया है।
- बुजुर्गों से 35 हजार रुपए किराया लिया जाता है।
- 18 करोड़ की लागत से बना स्नेहधाम भवन अब किसी और काम में इस्तेमाल किया जाएगा।
- कंपनी अधिकारियों का कहना है कि वे बुजुर्गों को शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।
News In Detail
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस भवन का उद्घाटन खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने 25 जून 2025 को किया था। इसे बुजुर्गों के लिए एक बड़ा कदम माना गया था।
c5ba323a-263
बुजुर्गों से लिए दो लाख डिपॉजिट, 35 हजार किराया
यहां रहने के लिए दो लाख रुपए डिपॉजिट लिए गए थे। साथ ही 35 हजार रुपए किराया लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि हम महिलाएं 70 से 90 साल की हैं और कई दिव्यांग भी हैं। कंपनी ने हमें एक महीने में स्नेहधाम खाली करने का नोटिस दिया है। अब हम कहां जाएं? वे कह रहे हैं कि इस संस्थान का उपयोग अब किसी और काम के लिए किया जाएगा। कृपया हमारी मदद कीजिए।
200538f7-756
कंपनी बंद करने का यह दे रही तर्क
इस बारे में द सूत्र ने कंपनी के डायरेक्टर विवेक तिवारी से बात की है। उन्होंने कहा कि हमारा खर्चा बहुत ज्यादा हो रहा है। यहां 108 बुजुर्गों के रहने के लिए जगह है, लेकिन सिर्फ चार बुजुर्ग ही यहां रह रहे हैं।
043852f2-907
18 करोड़ की लागत से बना है भवन
यहां बुजुर्गों को सभी जरूरी सुविधाएं जैसे भोजन, टीवी, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, लॉन्ड्री आदि मिलती हैं। इसके लिए किराया 35 हजार रुपए है। आईडीए ने इसे 18 करोड़ की लागत से बनाया था।
वहीं, कंपनी का कहना है कि बच्चों को सोशल स्टेटस की चिंता होती है। जब वे अपने बुजुर्गों को यहां छोड़ते हैं, तो समाज में उन्हें अच्छा नहीं माना जाता। हमारे पास 20-25 बुजुर्ग आने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।
0f8ed070-c3e
आईडीए बुजुर्गों की करेगा मदद, नहीं खाली करेंगे
किसी एनजीओ के जरिए या फिर अन्य कंपनी से करार करके स्नेहधाम का संचालन होगा। वहां रहने वाले बुजुर्गों का हर तरह से ख्याल रखा जाएगा।
कंपनी ने आईडीए से करार ही नहीं किया
आईडीए तीन महीने से कंपनी को समय दे रही थी, लेकिन जब करार नहीं हुआ, तो कंपनी को आखिरी चेतावनी दी गई। इसके बाद, कंपनी ने आर्थिक लाभ न होते देख बुजुर्गों को ही नोटिस थमा दिया।
इस मामले में कंपनी ने बुजुर्गों से पैसे तो ले लिए, लेकिन आईडीए को बैंक गारंटी नहीं दी। इस तरह कंपनी ने दोतरफा गड़बड़ी की।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज: इंदौर में IDA के स्नेह धाम में 108 बुजुर्ग रह सकेंगे
एमपी में बुजुर्गों के लिए शुरू हुई होप योजना, घर तक पहुंचेगा इलाज
पुलिस पर बयान गायब करने का आरोप, करोड़ों की संपत्ति में फंसी बुजुर्ग डॉक्टर की जिंदगी
IDA स्कीम 171 को मुक्त करने का लाएगा प्रस्ताव, ACS की नसीहत- भूमाफियाओं से निपट लेगा प्रशासन
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava