सीएम ने विधायक गोलू शुक्ला पर मारा ताना, बोले- डरो मत सरकारी बस चलेगी, बन सकते हो ऑपरेटर

Sanjay Gupta | May 11, 2025, 13:55 IST
Share
cm-mohan-yadav-taunts-mla-golu-shukla-indore-bus-service-controversy
cm-mohan-yadav-taunts-mla-golu-shukla-indore-bus-service-controversy

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एक रोजगार मेले के दौरान बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गोलू भैय्या...

मध्य प्रदेश में जल्द ही राज्य परिवहन सेवा सरकारी बस शुरू होने जा रही है। इसके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने योजना तैयार कर ली है। लेकिन इस बस सेवा से निजी ऑपरेटर परेशान हैं, इसमें एक विधायक गोलू शुक्ला भी हैं जिनकी बाणेश्वरी बस सेवा का इंदौर और उज्जैन के बीच एकतरफा भौकाल चलता है। इस बात को लेकर सीएम ने रविवार को विधायक शुक्ला पर तंज कस दिया। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सिरपुर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना के भूमिपूजन के दौरान मंच पर सभी के नाम लेते हुए गोलू पर तंज कसा। मंत्री ने कहा कि गोल दादा आज हमारे थोड़े से निराश दिख रहे हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है, हम सभी आपके साथ हैं।

Baneshwari Travels | Bus Booking | Reasonable Bus Tickets
Baneshwari Travels | Bus Booking | Reasonable Bus Tickets

सीएम बोले- गोलू भैय्या ऑपरेटर बन जाओ

सीएम ने दशहरा मैदान में रोजगार मेले के दौरान संबोधन के दौरान गोलू को ही संबोधित करते हुए कहा कि – गोलू भाई राज्य परिवहन निगम भी हम चलाने वाले हैं। राज्य परिवहन सेवा भी देने वाले हैं। यह केवल सरकार नहीं चलाएगी, हम तो परमिट देंगे, जो भी परमिट देंगे अच्छे ऑपरेटर हैं वह मार्ग का चयन करेंगे। इसके माध्यम से गांव-गांव में आमजन के लिए परिवहन व्यवस्था बनेगी। आपके माध्यम से ऑपरेटर जुड़ेंगे। आप डरो मत, अच्छी व्यवस्था बनेगी, आप भी आ सकते हैं। अच्छी से अच्छी गाड़ी चलाओ, वाल्वो चलाओ।
खबर यह भी...इंदौर में ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा में दो गुटों में विवाद, विधायक गोलू शुक्ला के सामने लहराई तलवारें

लूट खसोट नहीं चलेगी बसों में

सीएम ने इस बस व्यवस्था को चलाने के पीछे की मंशा बताते हुए कहा कि एक गाड़ी में सौ-सौ लोग भरे जाते थे, लूट खसोट होती थी। हमने कहा कि यह नहीं चलेगा और इसलिए यह व्यवस्था ला रहे हैं। इसे युक्तियुक्त तरीके से चलाएंगे।

क्यों कसा गोलू पर तंज

Baneshwari Travels | Bus Booking | Reasonable Bus Tickets
Baneshwari Travels | Bus Booking | Reasonable Bus Tickets

गोलू शुक्ला परिवार की बाणेश्वरी लिखी बसों का इंदौर-उज्जैन मार्ग पर एकतरफा भौकाल है। राज्य परिवहन निगम चलने से इन बसों पर संकट आएगा और कमाई मारी जाएगी। इसके लिए बीच में भी गोलू ने सीएम से चर्चा की थी लेकिन सीएम ने आम यात्रियों की जरूरत बताते हुए इसे खारिज कर दिया था। बाणेश्वरी लिखी बसों से लगातार दुर्घटना होती है और कई लोग एक्सीडेंट में जान गंवा चुके हैं। बस तो बस इनके परिजन, काम करने वाले सभी लोग कार, बस, बाइक पर भी बाणेश्वरी लिखकर तेज स्पीड में वाहन दौड़ाते हैं, कुछ तो हूटर लगाकर वाहन दौड़ाते हैं। हाल ही में इनकी एक कार से हूटर उतरवाया था। गोलू के बेटे रुद्राक्ष भी बाणेश्वरी, विधायक लिखी और हूटर लगाई कारों से ही देवास माता टेकरी में रात पौने एक बजे घुसे थे, जिसमें केस हुआ।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सरकारी बस सेवाएं | मप्र सड़क परिवहन निगम | इंदौर-उज्जैन टोल | MP News | Indore News | गोलू शुक्ला इंदौर | गोलू शुक्ला विधायक

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र सड़क परिवहन निगम
  • इंदौर-उज्जैन टोल
  • सरकारी बस सेवाएं
  • गोलू शुक्ला
  • गोलू शुक्ला इंदौर
  • गोलू शुक्ला विधायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग