आज दिल्ली से लौटेंगे सीएम मोहन यादव, ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 27 अगस्त को, उज्जैन दौरे पर रहेंगे, जहा वे ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव में शामिल होकर आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

author-image
Kaushiki
New Update
cm-mohan-yadav-ujjain-tour-27-august
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सीएम मोहन यादव दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (27 अगस्त) को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए निर्धारित की गई है जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़े विभिन्न कार्यकम शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम

CM मोहन यादव आज सुबह 9:00 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने के साथ शुरू हुआ। 

इसके बाद वे इंदौर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे सुबह 10:40 बजे स्पिरिचुअल टूरिज्म कान्क्लेव के सेकंड एडिशन में शामिल होंगे। ये स्पिरिचुअल टूरिज्म उज्जैन के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...BJP अध्यक्ष पद की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब, भागवत से मीटिंग के बाद तेज हुईं थी अटकलें

विकास की दिशा में जरूरी कार्यक्रम

मुख्यमंत्री (cm mohan yadav) का यह दौरा केवल आध्यात्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। वे दोपहर 12:30 बजे अनाज मंडी में मिट्टी के श्री गणेश की मूर्ति वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वे पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भागीदारी लेंगे। यह कार्यक्रम उज्जैन में नए पर्यटन स्थलों के विकास या मौजूदा स्थलों के सौंदर्यीकरण से संबंधित होगा। 

दोपहर 1:40 बजे, मुख्यमंत्री रिगल टॉकीज में एक जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस मंच से वे (मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा) उज्जैन के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं और स्थानीय समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। यह राजनीतिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को उजागर करेगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • सुबह 9:00 बजे: दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

  • सुबह 10:25 बजे: इंदौर से उज्जैन के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

  • सुबह 10:40 बजे: उज्जैन में द्वितीय संस्करण ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कान्क्लेव में शामिल होंगे।

  • दोपहर 12:30 बजे: अनाज मंडी में मिट्टी के श्री गणेश की मूर्ति वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

  • दोपहर 1:15 बजे: पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

  • दोपहर 1:40 बजे: रिगल टॉकीज में जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

cm mohan yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरा सीएम मोहन यादव दौरा CM मोहन यादव उज्जैन मध्यप्रदेश