सीएम मोहन यादव का आज तीन शहरों में दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे नवरात्रि का तोहफा, जानें पूरा कार्यक्रम

Kaushiki | Oct 14, 2026, 08:50 IST
Share
भोपाल, जबलपुर और उमरिया दौरे पर सीएम मोहन यादव
भोपाल, जबलपुर और उमरिया दौरे पर सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को भोपाल, जबलपुर और उमरिया के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह भोपाल में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे जबलपुर, उमरिया जिले के गुरुवाही गांव पहुंचेंगे। यहां वे लाड़ली बहना और उज्ज्वला योजना की हितग्राहियों के खातों में राशि भेजेंगे। साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत सुबह 10:15 बजे भोपाल में ब्रीफिंग से होगी। इस दौरान एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से जुड़ा कार्यक्रम तय है। इसके बाद सीएम सुबह 10:45 में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान पहुंचेंगे।

यहां वे मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 55 जिलों के लिए चुने गए सीएम फेलोज हिस्सा ले रहे हैं। इनका पांच दिन का ट्रेनिंग रखा गया है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव का एक्शन: मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, 'दूध का दूध, पानी का पानी होगा' | CM Mohan Yadav takes action on Shivraj's sharp stance: Seeks report from Chief Secretary, 'The truth will be revealed'
शिवराज के तीखे तेवर पर सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी होगा
12 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश के सीहोर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद बढ़ गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों पर गंभीर सवाल उठाए थे। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में जवाब दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे राशि

भोपाल में कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम दोपहर 12:30 बजे जबलपुर के लिए निकलेंगे। उसके बाद सीएम उमरिया जिले के गुरुवाही गांव जाएंगे। गुरुवाही में मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम हितलाभ वितरण का होगा।

यहां वे लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे।इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को भी राशि ट्रांसफर की जाएगी। सीएम इस दौरान कई विकास कार्यों की सौगात देंगे।

वे कुछ योजनाओं का भूमिपूजन और पूरे हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। गुरुवाही का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम शाम 4:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे भोपाल लौटेंगे और शाम 6:05 बजे अपने निवास पहुंचेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 10:15 बजे: भोपाल में एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से जुड़ी ब्रीफिंग
  • सुबह 10:45–10:55 बजे: अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान पहुंचेंगे
  • सुबह 11:00–दोपहर 12:00 बजे: सीएम फेलोज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • दोपहर 12:30–1:05 बजे: भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट जाएंगे
  • दोपहर 1:15–1:50 बजे: जबलपुर से गुरुवाही, उमरिया पहुंचेंगे
  • दोपहर 1:55–2:00 बजे: गुरुवाही के सभा स्थल पहुंचेंगे
  • दोपहर 2:00–4:20 बजे: हितलाभ वितरण, फण्ड ट्रांसफर, भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होंगे
  • शाम 4:30–5:05 बजे: गुरुवाही से जबलपुर पहुंचेंगे
  • शाम 5:15–5:50 बजे: जबलपुर से भोपाल लौटेंगे
  • शाम 6:05 बजे: मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे
ओबीसी आरक्षण पर सीएम मोहन यादव सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से की मुलाकात, कानूनी विकल्पों पर मंथन | CM Mohan Yadav Active on OBC Reservation, Meets Solicitor General in Delhi, Discusses Legal Options
OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मुलाकात
13 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
ओबीसी आरक्षण केस को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा है। उम्मीदवार असमंजस में हैं कि रिजल्ट और भर्ती का क्या होगा। इसी बीच सीएम मोहन यादव सक्रिय हुए हैं । बैठक में हाईकोर्ट के आदेश और आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा हुई। अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • उमरिया
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम
  • लाड़ली बहना योजना
  • विकास कार्यों का लोकार्पण
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान
  • जबलपुर
बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त

By Sourabh Bhatnagar

बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र

By Amresh Kushwaha

केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र
भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या के बाद पुलिस पर एक्शन, थानाधिकारी सस्पेंड, ASP-सीओ एपीओ, पांच आरोपी गिरफ्तार

By Raghvendra Singh Rathore

भरतपुर में पूर्व विधायक की हत्या के बाद पुलिस पर एक्शन, थानाधिकारी सस्पेंड, ASP-सीओ एपीओ, पांच आरोपी गिरफ्तार
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की मंद मुस्कान से ऐसे रचा गया था पूरा ब्रह्मांड, जानें पूजा विधि और पौराणिक कथा

By Kaushiki

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी