लाड़ली बहनें सावधान! 41वीं किस्त से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आप भी हो सकती हैं ठगी का शिकार
Aman Vaishnav | Oct 12, 2026, 12:19 IST
लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने के नाम पर ठगी
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जल्द आने वाली है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया से महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं, किस्त आने से पहले ही ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ये ठग नए-नए तरीके अपनाकर लाड़ली बहनों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी
इस बार ग्वालियर में हुई इस ठगी का तरीका थोड़ा अलग था। यहां एक युवती ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़वाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उन्हें सरकारी दफ्तर ले जाने के बहाने ऑटो में घुमाती रही। फिर गहने चोरी होने का डर दिखाकर बुजुर्ग से उनके जेवर उतरवा लिए और थैला लेकर फरार हो गई।
नेल पॉलिश खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची युवती
बातचीत के दौरान युवती ने बुजुर्ग से पूछा कि उन्हें लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojana) का पैसा मिलता है या नहीं। महिला ने मना किया तो युवती ने उनका फॉर्म भरवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने बुजुर्ग को बड़े ऑफिस चलने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर विद्या बाई उसके साथ ऑटो में बैठ गईं।
सरकारी दफ्तर के नाम पर घुमाती रही युवती
बुजुर्ग ने जब विरोध किया तो युवती ऑटो को वापस महाराज बाड़े की तरफ ले गई। फिर वह महिला को सागर होटल वाली गली में उतार ले गई।
गहने काटने का डर दिखाकर उतरवाए जेवर
उसकी बातों में आकर विद्या बाई ने सोने के टॉप्स, सोने के मोतियों वाला मंगलसूत्र, पेंडल और चांदी की अंगूठी उतार दी। साथघर की चाबियों के दो गुच्छे, पैन कार्ड और वोटर आईडी भी थैले में रख लिए।
इसी दौरान आरोपी युवती गहनों और जरूरी सामान से भरा थैला लेकर फरार हो गई। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने मदद मांगी। एक ई-रिक्शा चालक की मदद से वह घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना बताई।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश
APK फाइल भेजकर ठगी
ऐसी फाइल इंस्टॉल करने से मोबाइल की सुरक्षा और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए किसी अनजान नंबर से आई APK फाइल इंस्टॉल न करें। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
लाड़ली बहना योजना की किस्त पाने या नाम जुड़वाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को अपने गहने, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी देने की जरूरत नहीं है।
महिलाएं इन बातों का खास ध्यान रखें।
- किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते का OTP या ATM PIN न बताएं।
- किस्त पाने के लिए भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- WhatsApp पर आए फर्जी मैसेज और लिंक से बचें।
- राशि जारी कराने के नाम पर किसी को पैसे न दें।
- बैंक खाते और भुगतान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in से चेक करें।
- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
Ladli Behna Payment Status कैसे चेक करें?
इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाला विकल्प चुनना होगा।
इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर भुगतान का विवरण देखा जा सकता है। महिलाएं अपने बैंक खाते में जमा राशि की जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं।
नगरीय निकाय चुनाव 2026: दुर्ग प्रशासन ने तय किए मतदान और मतगणना केंद्र, सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल
By Harrison Masih
मुख्यमंत्री के निर्देश भी बेअसर? MP में 32 हजार शिक्षकों का प्रमोशन अटका, जानें कहां फंसा मामला
By Sourabh Bhatnagar
राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से भाजपा-कांग्रेस आखिरी वक्त पर खोल सकती हैं टिकटों के पत्ते
By Jyoti Mahender Bhardwaj
Railway Recruitment 2026: रेलवे में तीन हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
By Kaushiki
राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में ग्रामीणों ने किया हमला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त ? उमरिया से राशि जारी कर सकते हैं सीएम मोहन यादव
By Sourabh Bhatnagar
पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम! अब 4 बार होगी आपके दस्तावेजों की जांच, आवेदन में लगेगा ज्यादा समय
By Amresh Kushwaha