इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त ? उमरिया से राशि जारी कर सकते हैं सीएम मोहन यादव

Sourabh Bhatnagar | Oct 12, 2026, 11:06 IST
Share
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को? उमरिया से पैसा जारी कर सकते हैं सीएम मोहन यादव
लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को? उमरिया से पैसा जारी कर सकते हैं सीएम मोहन यादव

Ladli Behna Yojana 41st Installment: अक्टूबर का महीना चल रहा है और मध्य प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों को अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हर बहन के मन में बस एक ही सवाल है। आखिर इस बार मोहन भैया कितने रुपए खाते में भेजने वाले हैं? क्या अक्टूबर में पूरे 1750 रुपए मिलेंगे या फिर खाते में सिर्फ 1500 रुपए ही आएंगे?

बहनों, आपको याद होगा कि इस साल रक्षाबंधन पर 1500 रुपए की किस्त के साथ 250 रुपए का अतिरिक्त शगुन भी मिला था। अब त्योहारों का मौसम फिर आ गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी मोहन भैया त्योहार का तोहफा देंगे? क्या नवरात्रि या भाई दूज के मौके पर फिर 250 रुपए का अतिरिक्त शगुन मिलेगा? या फिर बहनों को तय किस्त से ही संतोष होना पड़ेगा? आइए जानते हैं कि इस बार कितनी रकम मिलने की उम्मीद है और सरकार की तरफ से क्या जानकारी सामने आई है।

उमरिया में दो घंटे का होगा सीएम का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर 2026 को उमरिया जिले के गुरुवाही पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले गुरुवाही हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां भी देखेंगे। इनमें जनकल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

क्या 14 अक्टूबर को जारी होगी 41वीं किस्त?

लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर महिलाओं में उत्सुकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उमरिया से 41वीं किस्त जारी कर सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की जाएगी।

हालांकि 14 अक्टूबर को 41वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए महिलाओं को सरकार की अंतिम घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

जिले की 1 लाख 7 हजार 969 बहनों को मिलेगा लाभ

बता दें कि उमरिया जिले की लगभग एक लाख 7 हजार 969 महिलाएं लाड़ली बहना योजना से जुड़ी हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में अब तक 63 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।

विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा

मुख्यमंत्री के दौरे में विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। वे वर्चुअल माध्यम से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से होगी। मुख्यमंत्री जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान लाड़ली बहनें पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत करेंगी। आजीविका एक्सप्रेस और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण भी प्रस्तावित है।

सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ देने के लिए 10 मिनट निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के संबोधन के लिए 25 मिनट का समय रखा गया है।

लाड़ली बहना योजना जारी रहेगी, बहनों के गुस्से से शिवराज चिंतित | Ladli Behna Yojana will continue, Shivraj concerned about sisters' anger
लाड़ली बहना योजना जारी रखनी पड़ेगी, बहनों को गुस्सा आया तो खैर नहीं: शिवराज सिंह चौहान
11 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन के भोजपुर में कहा कि लाड़ली बहना योजना हर सरकार को जारी रखनी पड़ेगी। शिवराज ने कहा है कि सबको पता है कि बहनें गुस्सा हो गईं तो फिर खैर नहीं है। महिलाओं ने राशि 3000 रुपए करने की मांग की, तो उन्होंने कहा कि 3000 रुपए धीरे-धीरे मिलेंगे।

पुरानी मांगों पर भी बड़े ऐलान की उम्मीद

मुख्यमंत्री के दौरे से उमरिया के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। क्षेत्र में कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों की भागीदारी भी तय की गई है।

हालांकि क्षेत्र की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री क्या घोषणा करेंगे। यह कार्यक्रम के दौरान ही स्पष्ट होगा।

Ladli Behna Payment Status कैसे चेक करें?

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं घर बैठे अपने भुगतान की स्थिति देख सकती हैं।

इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाला विकल्प चुनना होगा।

इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर भुगतान का विवरण देखा जा सकता है। महिलाएं अपने बैंक खाते में जमा राशि की जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं।

लाड़ली बहनें ठगी से कैसे बचें?

वहीं लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहना जरूरी है। किस्त दिलाने या रुकी हुई राशि जारी कराने के नाम पर कोई व्यक्ति OTP मांगे तो उसे बिल्कुल न बताएं।

महिलाएं इन बातों का खास ध्यान रखें।

  • किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते का OTP या ATM PIN न बताएं।
  • किस्त पाने के लिए भेजे गए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • WhatsApp पर आए फर्जी मैसेज और लिंक से बचें।
  • राशि जारी कराने के नाम पर किसी को पैसे न दें।
  • बैंक खाते और भुगतान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in से चेक करें।
  • ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
ध्यान रखें: लाड़ली बहना योजना की किस्त पाने के लिए किसी अनजान लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना या OTP साझा करना जरूरी नहीं है।

81 लाख EPFO पेंशनर्स की चौंकाने वाली हकीकत: 60% को 1500 से कम पेंशन, लाड़ली बहना योजना से भी कम | Shocking reality of 81 lakh EPFO pensioners: 60% get less than 1500, even less than Ladli Behna Yojana
लाड़ली बहनों को हर महीने 1500, पेंशनर्स को 1000 भी नहीं, 81 लाख EPFO पेंशनर्स की चौंकाने वाली हकीकत
11 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के आंकड़ों ने पेंशन का एक कड़वा सच खोला है। इनके मुताबिक बड़ी संख्या में पेंशनर्स बहुत कम रकम पर जी रहे हैं। यह रकम कई मामलों में राज्य की लाड़ली बहना योजना से भी कम है। लाड़ली बहना योजना में हितग्राहियों को फिलहाल हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं।

FAQs

1. लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त कब आएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को राशि जारी हो सकती है। हालांकि सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

2.मध्य प्रदेश में अब तक लाड़ली बहनों को कितनी राशि बांटी जा चुकी है?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अब तक 63 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
Tags:
  • Ladli Behna Yojana 41st Installment
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Payment Status
  • लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं
  • लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी
  • लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
रेलवे में निकली तीन हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी, भोपाल रीजन में 157 पद, 6 नवंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

By Kaushiki

रेलवे में निकली तीन हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरी, भोपाल रीजन में 157 पद, 6 नवंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में ग्रामीणों ने किया हमला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में ग्रामीणों ने किया हमला
पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम! अब 4 बार होगी आपके दस्तावेजों की जांच, आवेदन में लगेगा ज्यादा समय

By Amresh Kushwaha

पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम! अब 4 बार होगी आपके दस्तावेजों की जांच, आवेदन में लगेगा ज्यादा समय
संघ प्रचारक को थाने में बेहोश होने तक पीटा: SHO सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 घंटे घेराव, प्रचारक को किया SMS अस्पताल रेफर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संघ प्रचारक को थाने में बेहोश होने तक पीटा: SHO सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 घंटे घेराव, प्रचारक को किया SMS अस्पताल रेफर
CGPSC-2025 और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक से भड़के अभ्यर्थी, बिलासपुर में निकाला कैंडल मार्च

By Harrison Masih

CGPSC-2025 और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक से भड़के अभ्यर्थी, बिलासपुर में निकाला कैंडल मार्च
दो लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी अफसर गिरफ्तार, CBI की छापेमारी में घर से मिले 72 लाख

By Amresh Kushwaha

दो लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी अफसर गिरफ्तार, CBI की छापेमारी में घर से मिले 72 लाख
डेटिंग ऐप के जाल में फंसा ग्वालियर का युवक, होटल में बंधक बनाकर बनाया अश्लील वीडियो, लूटे 1.38 लाख

By Aman Vaishnav

डेटिंग ऐप के जाल में फंसा ग्वालियर का युवक, होटल में बंधक बनाकर बनाया अश्लील वीडियो, लूटे 1.38 लाख