खंडवा में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, इससे पहले 52 लाख छात्रों को देंगे बड़ी खुशखबरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे 52 लाख छात्रों के खातों में 300 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
cm-mohan-yadav-visit-khandwa-scholarship-transfer-52-lakh-students
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (30 अक्टूबर) खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे सीएम हाउस से छात्रों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि अंतरित करेंगे। इसके बाद वे कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

छात्रों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 300 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10:45 बजे से सीएम हाउस स्थित समत्व भवन से होगी। यहां सीएम समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 300 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से छात्रों और लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही, इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों के विद्यालयों में किया जाएगा, ताकि छात्र इस अहम कार्यक्रम में भाग ले सकें।

ये खबर भी पढ़िए...खंडवा में डंपर और ई-स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेजरी अधिकारी समेत दो लोग जिंदा जले, जानें पूरा मामला

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा।

सुबह 10:45 बजे वे सीएम हाउस से समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत राशि ट्रांसफर करने के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

इसके बाद, सुबह 11:30 बजे विज्ञान भवन में ड्रोन तकनीक कार्यशाला और एक्सपो 2025 में शामिल होंगे।

दोपहर 12:45 बजे वे सीएम हाउस में आभार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 03:00 बजे सीएम खंडवा जिले के नर्मदा नगर (वि.स. मंधाता) में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके दोपहर 03:35 बजे रेस्ट हाउस, नर्मदा नगर में एक और स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

अंत में, शाम 05:00 बजे विदिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और रात 8:00 बजे भोपाल लौटेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...खंडवा न्यूज: दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसाः ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, 11 की मौत, पीएम-सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम नर्मदा नदी में छोड़ेंगे मगरमच्छ

सीएम मोहन यादव खंडवा में एक और विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे नर्मदा नदी में मगरमच्छ छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, मगरमच्छ मां नर्मदा का वाहन है, और अब नर्मदा में मगरमच्छों की संख्या बढ़ेगी। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश में जीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान : कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोग, सैलरी सहित समस्याएं होंगी दूर

ये खबर भी पढ़िए...MP News: स्थापना दिवस पर मोहन सरकार कर्मचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, जानें क्या है खास

MP News मध्यप्रदेश CM Mohan Yadav सीएम मोहन यादव खंडवा न्यूज सीएम हाउस नर्मदा नदी मंत्री उदय प्रताप सिंह सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह समेकित छात्रवृत्ति योजना
Advertisment