भगवान कृष्ण की शरण में जाएंगे सीएम मोहन, फिर देंगे किसानों को करोड़ों की सौगात

Kaushiki | Mar 24, 2026, 09:24 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

आज सीएम मोहन यादव यूपी दौरे पर रहेंगे। पहले वे वृंदावन में पूजा करेंगे, फिर दतिया में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही, दतिया में 62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।

आज का दिन प्रदेश के विकास के लिए बहुत खास होने वाला है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव आज (24 मार्च) उत्तरप्रदेश और दतिया के दौरे पर रहेंगे। वे उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाएंगे।

यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। वृंदावन के बाद सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के दतिया जिले का रुख करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सबसे पहले सीएम मोहन यादव वृंदावन जाएंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

वृंदावन के बाद सीएम दतिया जाएंगे। वे सुबह 11:30 बजे भांडेर पहुंचकर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम यहां 62 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

साथ ही कई नई परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी करेंगे। भांडेर में वे विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखेंगे।

ग्वालियर से दिल्ली जाएंगे

दोपहर 1:30 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर पहुंचने के तुरंत बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे तक वे दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली में वे कई जरूरी बैठकों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 08:35 बजे: हेलीकॉप्टर से वृंदावन (मथुरा) जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 11:30 बजे: दतिया में किसान सम्मेलन और विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
  • दोपहर 01:30 बजे: दतिया से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 02:05 बजे: दिल्ली पहुंचकर जरूरी राष्ट्रीय बैठकों में शामिल होंगे।

इंदौर दौरे पर जीतू पटवारी

एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारीआज (24 मार्च) इंदौर दौरे पर हैं। सुबह 11:00 बजे वे इंदौर में एक सांसद सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

Weather Update: राजस्थान में ओले, एमपी में गर्मी का अलर्ट, सीजी को मिली बारिश से राहत!

News Strike: सवा दो साल में 18 अफसरों पर ‘फास्ट एंड फ्यूरियस एक्शन’, कांग्रेस ने कहा ‘स्टंट’

एमपी में कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें

एमपी कैबिनेट: कर्मचारियों के लिए DA में 3% बढ़ोतरी, ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग