आज बंगाल दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, कमरहाटी और खड़गपुर में करेंगे चुनावी प्रचार

Kaushiki | Apr 18, 2026, 09:40 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। वे आज कमरहाटी और खड़गपुर में बीजेपी के लिए बड़ी जनसभाएं करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (18 अप्रैल) पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव यहां दो दिनों के विशेष दौरे पर गए हैं। वे आज दो बड़ी जनसभाएं करने वाले हैं।

ये सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)का पहला बंगाल दौरा नहीं है। करीब पंद्रह दिन पहले भी वे यहां आए थे। तब उन्होंने पांच बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए थे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

आज पहली सभा सुबह 11:30 बजे पश्चिम बंगाल के कमरहाटी विधानसभा में होगी। यहां वे बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके बाद वे मेदिनीपुर जिले के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:00 बजे एक बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। वहां खड़गपुर सदर में दिलीप घोष का समर्थन करेंगे। सीएम यहां वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी दिलीप घोष के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद वे रात 9:55 बजे तक भोपाल वापस लौट आएंगे।

बंगाल चुनाव का पूरा गणित

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को तय है। पूरे देश की नजरें 4 मई के नतीजों पर हैं।

इसी दिन सभी राज्यों की मतगणना एक साथ होगी। बंगाल के साथ तमिलनाडु में भी 23 को चुनाव है। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान पूर्ण हो चुके हैं। अब देखना होगा कि उनकी मेहनत क्या रंग लाती है।

ऐसा है सीएम मोहन यादव का दौरा

  • सुबह (ब्रीफिंग): एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ दूरभाष पर चर्चा करेंगे।
  • 10.00 - 10.50 AM: नोवोटेल होटल, कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
  • 11.00 - 12.00 PM: कमरहाटी में स्थानीय कार्यक्रम (जनसभा) में शामिल होंगे।
  • 03.25 - 03.50 PM: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
  • 05.00 - 06.30 PM: खड़गपुर सदर में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
  • 07.40 - 09.55 PM: कोलकाता से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • 10.10 PM: भोपाल एयरपोर्ट से अपने निवास पर ।
ये खबरें भी पढ़ें...

MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

News Strike: परिसीमन के बाद कितनी होंगी मप्र की लोकसभा सीटें, 2028 के चुनाव में लागू होगी नई सीट संख्या? समझिए विस्तार से

एमपी बार चुनाव में बवाल: फॉर्म खारिज, 20 हजार नाम गायब, वकीलों का फूटा गुस्सा

एमपी में मामी के प्यार के लिए भांजे ने की मामा की हत्या, ऐसे खुला राज

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • पश्चिम बंगाल
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि