/sootr/media/media_files/2025/06/20/cm-residence-goshala-conference-2025-06-20-08-44-26.jpg)
मध्य प्रदेश में गौसेवा को बढ़ावा देने और गौशालाओं के विकास के लिए आज गौशाला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर के गौ-पालक और गौ-शाला संचालकों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 90 करोड़ रुपए की राशि गौशालाओं को दी जाएगी। इससे प्रदेश में गौसेवा की दिशा में और मजबूती आएगी।
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहनों को दिवाली से हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
गोसेवा पुरस्कार का करेंगे वितरण
इस सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गोसेवा सम्मान योजना के तहत उत्कृष्ट गौशालाओं और संस्थाओं को गोसेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- प्रथम पुरस्कार: 5 लाख रुपए
- द्वितीय पुरस्कार: 3 लाख रुपए
- तृतीय पुरस्कार: 2 लाख रुपए
- सांत्वना पुरस्कार: 50-50 हजार रुपए
इसके अलावा, व्यक्तिगत श्रेणी में गोसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
- व्यक्तिगत प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपए
- व्यक्तिगत द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपए
- व्यक्तिगत तृतीय पुरस्कार: 20 हजार रुपए
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्री गौ-पालकों और गौ-शाला संचालकों से संवाद करेंगे। साथ ही, प्रदेश में पशुपालन के क्षेत्र में बढ़ते कदम विषय पर एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदेश में गौसेवा और पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का ऐतिहासिक फैसला , बंपर नौकरी और प्रमोशन का रास्ता किया साफ
सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ
गौशाला सम्मेलन के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारत भवन में सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य की संस्कृति, जल संरक्षण, और पर्यावरण के संरक्षण के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग और विशेष अतिथि शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वह आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से वन विभाग की समीक्षा बैठक, गौशाला सम्मेलन और ‘सदानीरा समागम’ का शुभारंभ शामिल है।
सीएम का आज का शेड्यूल इस प्रकार है:
- 10:45 AM: सीएम हाउस में वन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
- 2:00 PM: मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन करेंगे।
- 5:25 PM: कार से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आगमन होगा।
- 5:30 PM: कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजीत 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 6:40 AM: कार से भारत भवन में आगमन होगा।
- 6:45 PM: भारत भवन में सदानीरा समागम का शुभारंभ करेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
-
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
CM मोहन यादव | CM डॉ. मोहन यादव | Mohan Yadav | Chief Minister Mohan Yadav | cm dr mohan yadav | Madhya Pradesh | MP News