सीएम शिवराज बोले- चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता के नाते ‘मैं’ ही रहा आगे, सबसे ज्यादा मेहनत करने वालों में भी मैं ही

Chandresh Sharma | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम शिवराज बोले- चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता के नाते ‘मैं’ ही रहा आगे, सबसे ज्यादा मेहनत करने वालों में भी मैं ही
सीएम शिवराज बोले- चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता के नाते ‘मैं’ ही रहा आगे, सबसे ज्यादा मेहनत करने वालों में भी मैं ही

बीजेपी का खेमा भी जीत के प्रति आश्वस्त है पर यहां सीएम कौन होगा, यह एक बड़ा सवाल है। इस बीच सीएम शिवराज ने इशारों में अपनी दावेदारी पुरजोर ढंग से पेश भी कर दी है।

BHOPAL. 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इस बीच कयासों का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस का खेमा तो जीत मिलने पर सीएम की कुर्सी पर कमलनाथ को देख रहा है और मंत्रीमंडल के चेहरों पर भी कयास लगने शुरु हो चुके हैं, दूसरी तरफ बीजेपी का खेमा भी जीत के प्रति आश्वस्त है पर यहां सीएम कौन होगा, यह एक बड़ा सवाल है। एक वेब मीडिया को दिए इंटरव्यू में सीएम शिवराज ने इशारों में अपनी दावेदारी पुरजोर ढंग से पेश भी कर दी है।

यह बोले शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब यह सवाल किया गया कि बीजेपी के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी को आगे रखा गया, इसके पीछे क्या वजह थी? तो शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एमपी में तो आगे शिवराज ही था। मोदी जी हमारे नेता हैं, वे पूरे मध्यप्रदेश और देश के मन में हैं। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में सबसे ज्यादा मेहनत करने वालों में भी मैं ही हूं।

लाड़ली बहनों के कारण बढ़ा मतदान प्रतिशत

जब सीएम शिवराज से सवाल किया गया कि मर्तबा मध्यप्रदेश का मतदान प्रतिशत 77 फीसदी रहा है, जिसके पीछे कमलनाथ एंटी इनकंबेसी होने की वजह बता रहे हैं। जिस पर शिवराज बोले कि महिलाएं कभी हमारे लिए वोट बैंक नहीं रहीं, वे तो हमारे लिए श्रद्धा का विषय हैं। हमने महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया। इसी वजह से लाड़ली बहनों का भरपूर स्नेह और समर्थन बीजेपी को मिला है।

बीजेपी में यह नहीं सोचा जाता कि हम कहां रहेंगे?

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बात में एक पल के लिए सीएम पद की दावेदारी भी कर दी तो दूसरी तरफ यह भी कहा कि बीजेपी में हम कहां रहेंगे, इसके लिए काम नहीं करते, बीजेपी एक बड़ा मिशन है। वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत के निर्माण के मिशन पर हैं हम। इसलिए कौन कहां है, कहां रहेगा? यह सोच ही घटिया होती है। पार्टी अपने हिसाब से यह तय करती है कि कौन कहां रहेगा। शिवराज सिंह चौहान ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें यह पूछा गया कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में इस मर्तबा सीएम फेस क्यों नहीं डिक्लेयर किया गया?

मैंने हर बार जनता से पूछकर ही चुनाव लड़ा

सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब यह सवाल किया गया कि 18 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी उन्हें जनता से क्यों पूछना पड़ा कि वे चुनाव लड़ें या नहीं तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तपाक से कहा कि मैं तो हर बार पूछता था कि लड़ूं या नहीं? इस बार इसे चर्चा का विषय आप लोगों ने बना दिया। जनता कहती आई कि चुनाव लड़ो और मैं लड़ा। हर बार मैंने ऐसा ही किया। सीएम शिवराज ने बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी इस सवाल पर शिवराज बोले कि राजस्थान में 2013 से भी बड़ा बहुमत आने वाला है और जहां तक मध्यप्रदेश की बात है, हम अब तक का सबसे बड़ा मैंडेड हासिल करने वाले हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • CM Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • I was at the forefront
  • I worked hardest
  • मैं ही था सबसे आगे
  • मैंने की सबसे ज्यादा मेहनत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज