CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को कहा लाड़ली बहना विरोधी, आदिवासी और गरीब विरोधी दिया करार, कहा- लाड़ली बहना का पैसा डलता रहेगा

Chandresh Sharma | Oct 14, 2023, 24:00 IST
Share
CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को कहा लाड़ली बहना विरोधी, आदिवासी और गरीब विरोधी दिया करार, कहा- लाड़ली बहना का पैसा डलता रहेगा
CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को कहा लाड़ली बहना विरोधी, आदिवासी और गरीब विरोधी दिया करार, कहा- लाड़ली बहना का पैसा डलता रहेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वीडियो जारी कर लाड़ली बहनों को संदेश देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लिया।

BHOPAL. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर लाड़ली बहनों को संदेश देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासियों के जूते-चप्पल तक छीन लिए, बैगा, गोंड और सहारिया के खातों में डलने वाला पैसा बंद कर दिया था। यहां तक कि आदिवासी जननेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। ये वहीं हैं जिन्होंने शिवभानु सिंह सोलंकी और जमना देवी को सीएम नहीं बनने दिया था।

डलेगा पैसा...क्या तकलीफ है?

सीएम ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे पहले ही आशंका थी कि कांग्रेस लाड़ली बहनो के पैसे बंद करेगी, इन्होंने तो अब लाडली बहना योजना बंद करने की भी तैयारी कर ली है। ट्वीट किए जा रहे हैं मामा चुपके से पैसा डालेगा..... हां, मैं पैसा डालूंगा। ऑनगोइंग स्कीम है कोई चलती हुई योजना बंद नहीं की जा सकती। लाडली बहना योजना 1 करोड़ 32 लाख बहनों का भाग्य है। खुशहाली है, जिंदगी है। पैसे डलेंगे आपको तकलीफ क्यों हो रही है। यह बात सही है कि चुनाव में कोई कार्यक्रम करके नहीं डाले जा सकते लेकिन लाडली बहना के खाते में पैसे डलेंगे तो तुम्हें तकलीफ हो रही है। तुमने कभी कभी बहनों के लिए कुछ किया नहीं तुमने बहनों से छीन ही छीन है। पैसे डलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

सागर में बीजेपी छोड़ कमलनाथ से मिलने पहुंचे सुधीर यादव, बंडा से कर रहे थे दावेदारी, जल्द ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस

बहनें कांग्रेस के इरादे अच्छी तरह जान लें

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की नियत साफ हो गई है, जैसे जूते चप्पल देना बंद कर दिया था। जैसे संबल योजना बंद कर दी थी। जैसे बेटियों की शादी बंद कर दी पैसा ही नहीं दिया। जैसे बैगा, भारिया और सहरिया बहनों का पैसा बंद किया था। वैसे ही कांग्रेस अब लाडली बहन योजना बंद करने की तैयारी कर रही है। मैं प्रदेश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं, उनके इरादे देख लीजिए...! ये कांग्रेस और कमल नाथ तो बहन विरोधी भी है, गरीब विरोधी भी है, आदिवासी विरोधी भी हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • CM's attack on Congress
  • declared him anti-Ladli Behna
  • said - money will keep pouring in for Ladli Behna
  • कांग्रेस पर सीएम का प्रहार
  • लाड़ली बहना विरोधी दिया करार
  • कहा- लाड़ली बहना का पैसा डलता रहेगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच