कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम शिवराज सिंह का तंज, बोले- इनके वचनों में कितना दम है, ये जनता अच्छे से जानती है
Ujjwal Rai | Oct 17, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम शिवराज सिंह का तंज, बोले- इनके वचनों में कितना दम है, ये जनता अच्छे से जानती है
कांग्रेस का वचन पत्र जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वचनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं
BHOPAL. कांग्रेस का वचन पत्र जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वचनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश की जनता यह अच्छे से जानती है कि कांग्रेस सरकार के वचनों में कितना दम है।
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वचनों में दम नहीं है। इस बारे में जनता भी बहुत अच्छे से जानती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब कमलनाथ सरकार बनी दी, तब कोई भी वचन पूरा नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि उस समय न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ था और न बी उनकी आय बढ़ाई गई थी। युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के लिए भटकना पड़ा था। महिलाओं का अपमान किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को बिजली से लेकर पानी तक के लिए तरसा दिया था। यहां तक की वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।
![SHIVRAJ.JPG]()
मंगलवार को भोपाल में रवींद्र भवन के पुराने ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने 106 पन्नों का वचन पत्र जारी कर दिया था। इसमें कर्मचारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और खुशहाल परिवार को लेकर घोषणाएं की गई। इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित तमाम नेता मौजूद रहे। एक साल में तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदू और 1290 वचन हैं।
सीएम शिवराज का ट्वीट
SHIVRAJ.JPG
आज जारी हुआ था कांग्रेस का वचन पत्र-
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman