इंदौर में CM आज मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, विजयवर्गीय के कार्यकर्ता सम्मेलन, मेंदोला की सीट सहित आधा दर्जन कार्यक्रम में जाएंगे

Chandresh Sharma | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में CM आज मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, विजयवर्गीय के कार्यकर्ता सम्मेलन, मेंदोला की सीट सहित आधा दर्जन कार्यक्रम में जाएंगे
इंदौर में CM आज मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, विजयवर्गीय के कार्यकर्ता सम्मेलन, मेंदोला की सीट सहित आधा दर्जन कार्यक्रम में जाएंगे

इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 30 सितंबर शनिवार को दोपहर 4.20 बजे से रात 10.40 बजे तक का दौरा है। मुख्य आयोजन भले ही मेट्रो रेल के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाना है

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 30 सितंबर शनिवार को दोपहर 4.20 बजे से रात 10.40 बजे तक का दौरा है। मुख्य आयोजन भले ही मेट्रो रेल के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाना है लेकिन इस दौरान वह सात अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह बीजेपी के विधानसभा एक से घोषित हुए प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, तो विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला के आयोजन में भी जाएंगे, वहीं राउ में भी बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा के लिए एक आयोजन रखा हुआ है तो वहीं विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया और सांवेर विधायक तुलसी सिलावट की विधानसभा का भी कार्यक्रम है।

इस तरह रहेगा सीएम का दौरा

WhatsApp Image 2023-09-30 at 9.44.56 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-09-30 at 9.44.56 AM.jpeg

शाम 4.30 बजे- सीएम एयरपोर्ट से सीधे विजयवर्गीय के बाबा श्री गार्डन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में जाएंगे और करीब आधा घंटा रहेंगे।

शाम पांच से 6.40 बजे- वह मेट्रो ट्रेन स्टेशन गांधीनगर पर आएंगे और मुख्य समारोह में शामिल होंगे

शाम 6.50 से 7.50 बजे तक- सांवेर विधानसभा में लवकुश चौराहे के लोकार्पण व भूमिपूजन में रहेंगे

रात 8 से 8.35 बजे- वह रमेश मेंदोला की विधानसभा दो में आईटीआई भवन व कनकेशवरी कॉलेज के शुभारंभ नंदानगर में रहेंगे

रात 8.50 से 9.20 बजे- वह एमओजी लाइन में रेडक्रास सोसायटी के अस्पताल का शुभारंभ करेंगे

रात 9.30 बजे – सीएम राउ विधानसभा में रेती मंडी कार्यक्रम में शामिल होंगे

रात 10.10 बजे- पिपल्याहाना में इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल का लोकार्पण करेंगे।

रात 10.50 बजे- सीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे

पूरी तरह चुनावी दौरा होगा, मेट्रो बनेगी ट्रंप कार्ड

यह दौरा पूरी तरह सीएम का चुनावी दौरे की तरह ही रहेगा। टारगेट पर कांग्रेस होगी और विकास कामों के जरिए बीजेपी को वोट देने की बात कही जाएगी। इसी के जरिए घोषित हो चुके प्रत्याशी विजयवर्गीय, मधु वर्मा को आगे किया जाएगा। वहीं मौजूदा विधायकों के खाते में भी विकास की उपलब्धि डाली जाएगी। खासकर मेट्रो विकास का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बनेगी। वहीं इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल के काम के जरिए आईडीए और देपालपुर से टिकट पाने से चूके जयपाल सिंह चावड़ा की पीठ भी थपथपाई जाएगी।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Trial run of Indore Metro
  • CM will show green flag
  • will also participate in half a dozen programs
  • इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन
  • CM दिखाएंगे हरी झंडी
  • आधा दर्जन कार्यक्रम में भी शिरकत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच