मौसम : नए साल पर MP के शहरों ने ओढ़ी कोहरे की चादर, ओलों ने बढ़ाई ठंड

Sourabh Bhatnagar | Updated:
Share
thesootr
thesootr

नए साल की शुरुआत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। जनवरी के महीने में ठंड का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासकर उत्तरी जिलों में शीतलहर और कोहरे का अधिक प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मध्यप्रदेश में नए साल का स्वागत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुआ। भोपाल और उज्जैन समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 100 मीटर तक सीमित हो गई। मौसम विभाग ने जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी।

दिसंबर की बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंड

पिछले महीने के आखिरी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसने ठंड को और बढ़ा दिया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत 45 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। 20 जिलों में ओले भी गिरे। बारिश का दौर खत्म होने के बाद ठंड का असर और तेज हो गया।

उत्तर भारत की बर्फबारी का मध्यप्रदेश पर असर

जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी जारी है। आने वाले दिनों में जब बर्फ पिघलेगी, तो उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा। जनवरी का महीना ठंडा और शीतलहर से प्रभावित रहेगा।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का असर रहेगा।

1 जनवरी

भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। नीमच, मंदसौर, राजगढ़ और रायसेन जैसे जिलों में शीतलहर का भी असर रहेगा।

2 जनवरी

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया और भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है। मंदसौर, जबलपुर और पन्ना जैसे जिलों में शीतलहर का असर बना रहेगा।

3 जनवरी

नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर और सतना जैसे जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

जिलों में मौसम का हाल

मंदसौर: लगातार चौथे दिन घना कोहरा
मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में लगातार चौथे दिन घना कोहरा देखा गया। यहां विजिबिलिटी बेहद कम रही।

मंडला: ठंड और कोहरे का कहर
मंडला में नए साल की पहली सुबह घने कोहरे के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाजापुर और आगर मालवा में सर्दी का प्रकोप
शाजापुर में सुबह से घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। आगर मालवा में भी विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई।

अशोकनगर: कोहरा और हल्की बारिश
अशोकनगर में घने कोहरे के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।

रायसेन: दिन और रात में सर्दी
रायसेन में दिन के समय तापमान 17 डिग्री और रात में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे ठंडा रहा राजगढ़

मंगलवार रात को राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कोहरे और सर्दी से प्रभावित जनजीवन

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी घटने के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होगा। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP weather
  • MP weather news
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • एमपी के ग्वालियर-चंबल में कोहरा
  • भोपाल में कोहरा
  • मध्य प्रदेश में कोहरा
  • मध्यप्रदेश में कोहरा और ठंड बढ़ी
  • MP Weather Alert Today
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक

By Umeshwari Baghel

गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर

By Arohi Raj

गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

By Aman Vaishnav

भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका

By Arohi Raj

भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां