इंदौर में बारिश से दीवार गिरने पर हुई 3 मौतों में ठेकेदार, डेवलपर, सुपरवाईजर पर केस
Sanjay Gupta | Aug 22, 2025, 11:53 IST
collapse-of-wall-indore-rain-developer-contractor-death
इंदौर के बिजलपुर में बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जांच के बाद डेवलपर, ठेकेदार और सुपरवाईजर पर केस दर्ज किया गया।
इंदौर के बिजलपुर (राऊ) में चार दिन पहले बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई थी और एक घायल हुआ था। इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद राजेंद्रनगर पुलिस थाने में केस दर्ज हो गया है।
ये खबर भी पढ़िए...अस्पताल की दीवार गिरने से युवक की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
पुलिस जांच में यह सामने आया कि नवनिर्माणाधीन ड्रेनेज टैंक का डेवलपर द्वारा नक्शा ही तकनीकी रूप से गलत बनाया गया। बिना कंक्रीट के, बिना कॉलम-बीम के 20-25 फीट लंबी और 13-14 फीट ऊंची दीवार बनाई गई, जो असुरक्षित थी। इसी दौरान निर्माण स्थल पर खोदी गई मिट्टी को दीवार के पास ही डाला गया था। बारिश में मिट्टी धंस गई और असुरक्षित बनी दीवार गिर गई।
ये खबर भी पढ़िए...दीवार गिरने से बच्चों की मौत पर कमलनाथ ने जताई चिंता , कहा- सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़ , सीएम मोहन से की ये मांग
सोमवार, 18 अगस्त को यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे शिव सिटी कॉलोनी में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम गौतम राठौर (25), रामेश्वर (55) और टीटू (20) हैं। वहीं, सोहन (18) नाम का युवक घायल हुआ था। चौकीदार और प्रत्यक्षदर्शी रंजीत राठौर ने बताया था कि घटना में तीनों मजदूर दब गए थे। ये मजदूर इंदौर के ही रहने वाले थे।
इंदौर में बारिश से दीवार गिरने पर हुई 3 मौत | इंदौर न्यूज | MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
पुलिस ने इनके खिलाफ किया केस
पुलिस ने इसमें डेवलपर ईशाक खान, सुपरवाईजर दिलीप गौड़, ठेकेदार मुकेश राठौर और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), यानी गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
एफआईआर में लिखा, इस कारण गिरी दीवार
इंदौर में दीवार गिरने पर हुई 3 मौतों की खबर पर एक नजर
|
इनकी हुई थी मौत
इंदौर में बारिश से दीवार गिरने पर हुई 3 मौत | इंदौर न्यूज | MP News
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari