गुना में कलेक्टर ने कर रखा था पत्रकार का नंबर ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सरेआम खोल दी कलेक्टर की पोल

Chandresh Sharma | Oct 10, 2023, 24:00 IST
Share
गुना में कलेक्टर ने कर रखा था पत्रकार का नंबर ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सरेआम खोल दी कलेक्टर की पोल
गुना में कलेक्टर ने कर रखा था पत्रकार का नंबर ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सरेआम खोल दी कलेक्टर की पोल

गुना में चुनाव अधिसूचना को लेकर रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि कलेक्टर ने उसका नंबर ब्लॉक कर रखा है, वे जनता के हित से जुड़ी जानकारी प्रेस को देना जरूरी नहीं समझते।

GUNA. गुना में चुनाव अधिसूचना को लेकर रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अजीब वाक्या हुआ। यहां पत्रकार वार्ता में एक पत्रकार ने कलेक्टर पर आरोप लगाया कि कलेक्टर ने उसका नंबर ब्लॉक कर रखा है, वे जनता के हित से जुड़ी जानकारी प्रेस को देना जरूरी नहीं समझते। उक्त पत्रकार ने भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर का नंबर डायल किया और मोबाइल को स्पीकर मोड पर डालकर माइक के सामने रख दिया। पत्रकार के इस आरोप पर कलेक्टर और एसपी समेत तमाम पत्रकारों की हंसी फूट पड़ी। अब यह वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कलेक्टर ने भी दिया वाजिब जवाब

इस वाक्ए के बाद एक पत्रकार ने कलेक्टर पर सवाल दाग दिया कि आखिर आप रात के वक्त फोन क्यों नहीं उठाते। पहले तो कलेक्टर तरुण राठी कुछ सेकेंड तक कुछ नहीं बोले- फिर गंभीरता के साथ जवाब दिया कि क्या मैं फोन ही अटेंड करता रहूंगा, रात के वक्त नींद भी आती है, आखिर हम भी तो ह्यूमन बींग हैं। ये तो आपको मानना होगा, हर इंसान की एक लिमिट होती है। इसके बाद कलेक्टर तरुण राठी ने कहा कि फोन उठाने में लिमिटेशन है तो रहेगी भी, मैं इस बात से सहमत हूं।

निर्वाचन कार्य के संबंध में हुई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल आचार संहिता लागू होने के बाद हर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। इसमें निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ जनता से आचार संहिता के उल्लंघन पर शिकायत करने की अपील की गई थी। इस अपील पर ही उक्त पत्रकार ने आपत्ति उठाते हुए सवाल किया कि जब आप पत्रकारों का नंबर ब्लॉक करके रखे हो, तो आपको कोई कैसे शिकायत कर पाएगा?

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • Problem with calls from journalists
  • journalist's number blocked
  • collector exposed
  • पत्रकारों के कॉल्स से प्रॉब्लम
  • पत्रकार का नंबर ब्लॉक
  • खोल दी कलेक्टर की पोल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच