फीस बढ़ाई तो Collector ने दो स्कूलों पर जुर्माना लगाया, अब लौटानी होगी

Jitendra Shrivastava | Apr 20, 2024, 23:15 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच की इसमें पाया कि इन दोनों स्कूलों ने पिछले साल की तुलना में इस शिक्षा सत्र में फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की। साथ ही शासन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया...

BHOPAL. हरदा कलेक्टर ( Collector ) आदित्य सिंह ने जिले के दो स्कूलों पर जुर्माना लगाया। कलेक्टर ने दोनों स्कूलों पर दो-दो लाख रुपए का अर्थदंड लगाने के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों ने फीस वृद्धि के निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं किया था। दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अर्थदंड की राशि 2-2 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट आयुक्त लोक शिक्षण के नाम से तैयार कराकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करें। साथ ही छात्रों से ली गई अतिरिक्त फीस 15 दिन के अंदर लौटाएं।

शासन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया

डीईओ जिला शिक्षा अधिकारी पीएम सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों पर अर्थ दंड लगाया गया है। उनमें सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल टिमरनी और एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल टिमरनी शामिल है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर सिंह के निर्देश पर जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की विस्तृत जांच की गई, जिसमें यह पाया गया कि इन दोनों स्कूलों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस शिक्षा सत्र में फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की और फीस वृद्धि के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

15 दिन में विद्यार्थियों के पालकों को वापस करें

कलेक्टर सिंह द्वारा जारी आदेश में दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त फीस आगामी 15 दिवस की समय सीमा में विद्यार्थियों के पालकों को वापस करें। दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अर्थदंड की राशि 2-2 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट आयुक्त लोक शिक्षण के नाम से तैयार करा कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करें।

निजी स्कूलों की मनमानी की कई शिकायतें आई थीं

कलेक्टर सिंह निजी स्कूलों की शिकायतों के प्रति काफी गंभीर हैं। उन्हें कुछ दिन पहले ही मीडिया रिपोर्ट और पालकों ने निजी स्कूलों की मनमानी की कई शिकायतें की थी। इसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा विभाग व अन्य अधिकारियों की बैठकें लेकर इस संबंध में स्कूलों की जांच के निर्देश दिए थे। जिला मुख्यालय पर भी दो निजी स्कूलों की जांच की गई थी। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों की जांच का सिलसिला जारी है।

Tags:
  • collector
  • दो स्कूलों पर जुर्माना लगाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई