कैबिनेट बैठक के बाद जबलपुर कलेक्टर पर गिरी गाज, धान खरीदी की अनियमितता और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी पड़ी भारी
Vikram Jain | Jan 04, 2024, 24:00 IST
कैबिनेट बैठक के बाद जबलपुर कलेक्टर पर गिरी गाज, धान खरीदी की अनियमितता और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी पड़ी भारी
जबलपुर में कैबिनेट बैठक के 24 घंटे के अंदर मोहन सरकार ने जबलपुर कलेक्टर का ट्रांसफर ऑर्डर निकाल दिया।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR.मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। जबलपुर में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के 24 घंटे भी नहीं बीते कि मोहन सरकार ने जबलपुर के कलेक्टर का ट्रांसफर ऑर्डर निकाल दिया। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही जबलपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की विदाई तय मानी जा रही थी लेकिन कैबिनेट बैठक के दूसरे ही दिन आए उनके तबादला आदेश ने हर किसी को चौंका दिया। माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों की नाराजगी और हाल ही में धान खरीदी में हुई भारी अनियमितताओं के चलते सरकार ने कलेक्टर को मंत्रालय में अटैच कर दिया है।
लगातार विवादों में घिरे सौरभ कुमार सुमन
कभी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गुड लिस्ट में शामिल रहे 2011 बैच के IAS अधिकारी सौरभ कुमार सुमन लगातार विवादों से भी घिरे रहे। मीडिया से लेकर जनप्रतिनिधियों से उनकी ट्यूनिंग कभी भी अच्छी नहीं रही। 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे और जबलपुर के सदर स्थित गैरीसन मैदान में राष्ट्रीय स्तर का योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक उस समय तमतमा उठी थीं जब उन्हें मंच पर आखिरी लाइन की कुर्सी पर बैठाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुमित्रा बाल्मीक ने न केवल नाराजगी जताई थी बल्कि मुख्यमंत्री से कलेक्टर की शिकायत भी की थी।
दीपक कुमार सक्सेना को कमान
सरकार द्वारा जारी आदेश में जबलपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को अपर सचिव बनाया गया है जबकि जिले की कमान 2010 बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना को दी गई है। दीपक कुमार सक्सेना वर्तमान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम के प्रबंध संचालक का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari