मंत्री से जुड़े कन्फेक्शनरी कारोबारी के खिलाफ पीड़ित आए सामने, कमिश्नर से कहा, लसूडिया थाना जैसवानी के साथ
Sanjay Gupta | Sept 20, 2024, 19:34 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी जैसवानी के खिलाफ पीड़ितों ने कहा कि जैसवानी ने कई कारोबारियों और उद्योगपतियों को बर्बाद कर दिया है। साथ ही उद्योगपतियों ने जैसवानी को कॉर्पोरेट माफिया की संज्ञा दी...
INDORE. बीजेपी सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से जुड़े कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ एसोसिएशन आफ इंडस्ट्री (AIMP) के साथ जाकर उद्योगपतियों ने पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता से शिकायत की है। औपचारिक तौर पर एक नई कई पीड़ित सामने आए हैं और उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति (जैसवानी) ने कई कारोबारियों, उद्योगपतियों को बर्बाद कर दिया है। साथ ही उद्योगपतियों ने जैसवानी को कॉर्पोरेट माफिया की संज्ञा दी। कमिश्नर ने मामले की जांच आईपीएस अधिकारी से कराने की बात कही है। वहीं डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा से भी प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात कर जानकारी दी।
रशियन नागरिकता प्राप्त गौरव अहलावत, जिन्हें बंधक बनाकर जैसवानी ने पीटा और उसके साथ लूट की, फैक्टरी भी हड़प ली, उनके साथ ही कारोबारी राजेंद्र गुप्ता जिसके ढाई करोड़ रुपए नहीं चुकाए थे और उलटे दो महीने आरोप लगाकर जेल पहुंचा दिया के साथ ही एकाउंटेंट व अन्य पीड़ित भी पुलिस कमिश्नर गुप्ता के साथ मिलने पहुंचे थे। उनके साथ एसोसिएशन आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष योगेश मेहता, सचिव तरूण व्यास, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद डाफरिया, सतीश मित्तल, जेपी नागपाल व अन्य उद्योगपति मौजूद थे। सभी ने कहा कि जैसवानी से पीड़ित एक नहीं 30-40 लोग तो सामने ही है। इनकी राशि नहीं लौटाई और जब कारोबारियों ने राशि मांगी तो उन्हें आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया गया और सीए जैसे ही कई लोगों को बंधक बनाकर मारा-पीटा गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में जैसवानी से पीड़ित रश्यिन नागरिक की PM मोदी से अपील, आपके कारण समिट में आया, निवेश किया, मेरी FIR तक नहीं हो रही
पुलिस कमिश्नर को उद्योगपतियों ने साफ कहा कि लसूडिया थाना पूरी तरह से आरोपी जैसवानी के लिए काम करता है। वहां हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अहलावत ने कहा कि मेरे साथ लूट, डकैती हुई, मेरे मोबाइल, लैपटॉप सभी लूट कर ले गए, लेकिन शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। कमिश्नर गुप्ता ने कहा कि पूरी जांच होगी और सीसीटीवी फुटेज सभी देखे जाएंगे और कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
मंत्री सिलावट के साथ कारोबारी तरीके से लिंक, संजय जैसवानी का यह है 10 हजार करोड़ का गेम प्लान
उद्योगपतियों ने बताया कि एक कर्मचारी ने जैसवानी के दबाव के चलते सुसाइड करना पड़ा। उनके घर वाले आज तक डरे हुए हैं। वहीं एक कर्मचारी ने तो अभी हाल ही में हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। क्योंकि इन्हें भी परेशान किया गया और इतनी प्रताड़ना दी कि कर्मचारी दबाव में आ गए। वहीं एचआर विभाग के एक कर्मचारी को बिना वेतन दिए ही भगा दिया गया। इसके पहले सीए निशिथ नाहर और उसके मित्र रोहित को बंधक बनाकर जैसवानी ने पीटा था, इसमें सीए एसोसिएशन के विरोध के बाद जैसवानी पर केस दर्ज हो गया, लेकिन इसके आगे लसूडिया पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
यह की गई शिकायत
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में जैसवानी से पीड़ित रश्यिन नागरिक की PM मोदी से अपील, आपके कारण समिट में आया, निवेश किया, मेरी FIR तक नहीं हो रही
लसूडिया थाने को लेकर सीधी शिकायत
ये खबर भी पढ़ें...
मंत्री सिलावट के साथ कारोबारी तरीके से लिंक, संजय जैसवानी का यह है 10 हजार करोड़ का गेम प्लान
एक कर्मचारी कर चुका सुसाइड, दूसरे ने नस काटी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj