BJP से कांग्रेस में आए जोशी, पटेल, शेखावत, शुक्ला सभी को टिकट, बुरहानपुर से निर्दलीय जीते सुरेंद्र सिंह शेरा को बनाया प्रत्याशी

Vikram Jain | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
BJP से कांग्रेस में आए जोशी, पटेल, शेखावत, शुक्ला सभी को टिकट, बुरहानपुर से निर्दलीय जीते सुरेंद्र सिंह शेरा को बनाया प्रत्याशी
BJP से कांग्रेस में आए जोशी, पटेल, शेखावत, शुक्ला सभी को टिकट, बुरहानपुर से निर्दलीय जीते सुरेंद्र सिंह शेरा को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस की दूसरी सूची में मालवा-निमाड़ की बची हुई 24 सीट घोषित हो गई है। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में आए सभी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस की दूसरी सूची में मालवा-निमाड़ की बची हुई 25 सीट भी घोषित हो गई है और उम्मीद के मुताबिक जो नेता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में आए थे उन सभी को टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी को खातेगांव से, भंवर सिंह शेखावत को बदनावर से, समंदर पटेल को जावद से टिकट दिया गया है, जो पहले से तय थे। वहीं कांग्रेस ने बुरहानपुर से निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस को सपोर्ट करने वाले सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दिया है तो वहीं जयस के संरक्षक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हीरालाल अलावा को एक बार फिर मनावर से टिकट दिया गया है। लेकिन सर्वे में पिछड़े सेंधवा विधायक ग्यारसीलाल रावत और बड़नगर विधायक मूरली मोरवाल का टिकट काट दिया गया है।

धार से प्रभा गौतम मैदान में उतरेंगी

हत्या के प्रयास में 7 साल की सजा पाने वाले पूर्व विधायक बालमुकुंद गौतम को भले ही हाईकोर्ट से बाद में सजा पर रोक लगाते हुए जमानत मिल गई लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट देने का जोखिम नहीं उठाया। लेकिन उन्हें नाराज भी नहीं किया और उनकी जगह पत्नी प्रभा गौतम को टिकट दिया गया है। गौतम दिग्विजय सिंह के करीबी है और उन्हें जब सजा घोषित हुई थी तब भी सिंह ने उनका सपोर्ट किया था।

मालवा-निमाड़ की 25 सीटों पर ये प्रत्याशी घोषित, इनके कटे टिकट

1. देवास से प्रदीप चौधरी को मौका, ठाकुर जयसिंह का टिकट कटा

2. खातेगांव से ओम पटेल की जगह दीपक जोशी को टिकट

3. बागली ST सीट से कमल वास्कले की जगह गोपाल भौंसले को मिला टिकट

4. हरसूद ST सीट से सुखराम साल्वे को फिर टिकट

5. खंडवा से कुंदन मालवीय को फिर टिकट

6. नेपानगर ST राजेंद्र पटेल की जगह गेंदू बाई चौहान को टिकट मिला

7. बुरहानपुर में रविंद्र सुका महाजन की जगह सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट मिला, जो निर्दलीय जीते थे

8. सेंधवा से विधायक ग्यारसीलाल रावत की जगह मोंटू सोलंकी को टिकट

9. पानसेमल से चंद्रभागा किराडे को फिर टिकट

10. मनावर से डॉ. हीरालाल अलावा को फिर बनाया प्रत्याशी

11. धार से प्रभा गौतम को टिकट

12. इंदौर 3 से पिंटू जोशी को मौका, चचेरे भाई अश्विन का कटा टिकट

13. इंदौर पांच से सत्यनारायण पटेल फिर को मौका

14. महू से अंतरसिंह दरबार की जगह रामकिशोर शुक्ल को टिकट

15. उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वरिष्ठ राजू भैया की जगह चेतन प्रेमनारायण यादव को टिकट

16. बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल की जगह राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट

17. रतलाम ग्रामीण थवरलाल भूरिया की जगह लक्ष्मण डिंडोरे को टिकट

18. रतलाम सिटी पारस सकेलचा को मौका, प्रेमलता दवे का टिकट कटा

19. जावरा से हिम्मत श्रीमाल को मिला मौका, केके सिंह का कटा टिकट

20. मल्हारगढ़ सीट से परशुराम सिसौदिया को मिला टिकट

21. गरोठ सीट से सुभाष सोजतिया को फिर मिला टिकट

22. नीमच से सत्य नारायण की जगह उमराव सिंह गुर्जर को टिकट

23. जावद से समंदर पटेल को टिकट, राजकुमार अहीर का टिकट कटा

24. बदनावर से भंवरसिंह शेखावत को टिकट मिला

Tags:
  • MP election news
  • एमपी चुनाव न्यूज
  • Second list of Congress candidates in MP
  • tickets to leaders who came to Congress from BJP
  • ticket to Deepak Joshi from Khategaon
  • situation of Congress in Malwa-Nimar
  • एमपी में कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची
  • बीजेपी से कांग्रेस में आए नेताओं को टिकट
  • दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट
  • मालवा-निमाड़ में कांग्रेस की स्थिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज