अनूपपुर में कांग्रेस ने मंत्री बिसाहूलाल के सामने रमेश सिंह को उतारा, पुष्पराजगढ़ में BJP के हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को

Rahul Garhwal | Oct 15, 2023, 24:00 IST
Share
अनूपपुर में कांग्रेस ने मंत्री बिसाहूलाल के सामने रमेश सिंह को उतारा, पुष्पराजगढ़ में BJP के हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को
अनूपपुर में कांग्रेस ने मंत्री बिसाहूलाल के सामने रमेश सिंह को उतारा, पुष्पराजगढ़ में BJP के हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को

अनूपपुर में कांग्रेस ने मंत्री बिसाहूलाल के सामने रमेश सिंह को उतारा है। पुष्पराजगढ़ में बीजेपी के हीरा सिंह को फुंदेलाल मार्को टक्कर देंगे।

राजेश शुक्ला, ANUPPUR. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को पहली सूची जारी कर दी है। सूची में 230 विधानसभा सीटों में से 144 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। जारी सूची में अनूपपुर जिले की 3 विधानसभा सीटों में अनूपपुर विधानसभा से जिलाध्यक्ष रमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पुष्पराजगढ़ विधानसभा से एक बार फिर वर्तमान विधायक फुन्देलाल सिंह को मौका दिया है। वहीं कोतमा विधानसभा से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। इस विधानसभा से कांग्रेस के सुनील सराफ विधायक हैं। वहीं अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ से बीजेपी ने नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। इससे मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

रमेश सिंह प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में हुए थे शामिल

कांग्रेस ने अनूपपुर जिला मुख्यालय से प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर आए रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। रमेश सिंह वर्तमान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं। 2020 में संयुक्त कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2020 के उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाना था, लेकिन इन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया। वहीं 2023 के विधानसभा में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह के सामने कांग्रेस ने रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। रमेश सिंह अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जहां एक ओर कई बार के विधायक और मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वहीं पहली बार मैदान में उतरे रमेश सिंह दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा। वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- रमेश सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अनूपपुर विधानसभा उम्मीदवार घोषित होने पर रमेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया में खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है और हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे। जनता बीजेपी द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों शोषण से काफी परेशान है। बीते 18 सालों में जनता के साथ काफी छलावा किया गया है। मध्यप्रदेश में चल रही कांग्रेस की आंधी, पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार। सूची जारी होने के बाद बीजेपी द्वारा लगाए गए परिवारवाद और विभिन्न आरोपों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और अनूपपुर विधानसभा उम्मीदवार ने कहा कि बीजेपी का कौन है जो दूध का धुला है। ऐसे में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में फैलाया गया है, बीजेपी पूरी तरह से डरी हुई है।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा से लगातार 2 बार के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को कांग्रेस ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। फुंदेलाल सिंह मार्को लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। आदिवासी विधायक के तौर पर इनकी छवि बनी हुई है। कई बार विधानसभा में भी है आदिवासी पहनावे के साथ पहुंचते थे, जो काफी चर्चा का विषय बना था। कांग्रेस के फुंदेलाल लाल सिंह मार्को के सामने बीजेपी ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हीरा सिंह श्याम को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब दोनों के बीच ही मुकाबला दिलचस्प होगा। फुंदेलाल सिंह मार्को कांग्रेस के पहले बसपा से भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। फुंदेलाल सिंह छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। लगातार पुष्पराजगढ़ विधानसभा से 2 बार के विधायक हैं। 2013 में उन्होंने पहली बार बीजेपी के सुदामा सिंह को 35 हजार से ज्यादा वोटों मतों से पराजित किया था। वहीं दूसरी बार बीजेपी के नरेंद्र मरावी को 22 हजार वोटों से हराया था। ये विधायक के साथ-साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

जैतहरी जनपद के अध्यक्ष ने जताया विरोध

अनूपपुर आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और जैतहरी जनपद के अध्यक्ष राजीव सिंह ने फेसबुक पोस्ट में रमेश सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा कि त्याग, तपस्या, बलिदान का कोई मतलब नहीं निकला। संघर्ष की कीमत वहीं समझेगा जो संघर्ष किया हो। कल के आए को टिकट दे दिया। वहीं पूर्व में रहे प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 144 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जिस क्रम में अनूपपुर विधानसभा सीट से भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। वे कांग्रेस के इस फैसले से क्षुब्ध हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Madhya Pradesh Assembly Election
  • Congress candidate
  • कांग्रेस प्रत्याशी
  • Anuppur Assembly
  • ticket to Ramesh Singh
  • Pushprajgarh Phundelal Marko
  • अनूपपुर विधानसभा
  • रमेश सिंह को टिकट
  • पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल मार्को
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज