एमपी में कांग्रेस जिला प्रभारियों की नियुक्ति पर बवाल, जीतू पटवारी ने बनाए, हरीश चौधरी ने की रद्द

Amresh Kushwaha | Nov 28, 2025, 10:47 IST
congress-district-incharges-appointment-revoked-harish-chaudhary-jitu-patwari
कांग्रेस में जिला प्रभारियों की नियुक्ति पर विवाद बढ़ा गया है। एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। यह नियुक्तियां पटवारी के जरिए की गई थीं। वहीं, अब नई नियुक्तियां एआईसीसी से मंजूरी के बाद की जाएंगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। एमपी कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी जिला प्रभारियों की नियुक्ति रद्द कर दी है।



ये नियुक्तियां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने की थीं। अब इन्हें रद्द किया गया है। जिला स्तर पर ये नियुक्तियां कांग्रेस में नई हलचल का कारण बनी थीं। इससे जिलों में दो पावर सेंटर जैसी स्थिति बन गई थी।



जिला अध्यक्षों की शिकायत ने बढ़ाया विवाद

f60a2164-96e


कांग्रेस ने बदले एमपी के जिलों के प्रभारी, पीसी शर्मा को मिली ग्वालियर सिटी और ग्रामीण की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट



नई नियुक्तियों के लिए होगा औपचारिक प्रस्ताव

अब एआईसीसी के नए आदेश के तहत, संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए पहले प्रस्ताव तैयार होगा। यह प्रस्ताव एआईसीसी को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही नियुक्ति की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जिन जिला प्रभारियों को हटाया गया है, उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।



मध्यप्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारियों की नियुक्ति की खबर...

  • एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के जरिए की गई सभी जिला प्रभारियों की नियुक्तियां रद्द कर दीं।
  • नए जिला प्रभारियों की गतिविधियों से जिलाध्यक्षों को दिक्कतें हो रही थीं, जिन्होंने दिल्ली में शिकायत की कि यह प्रभारियों का हस्तक्षेप संगठन के काम में रुकावट डाल रहा था।
  • एआईसीसी के नए आदेश के अनुसार, अब सभी संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए प्रस्ताव तैयार कर एआईसीसी से मंजूरी ली जाएगी।
  • हरीश चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी और प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों से नाराजगी व्यक्त की।
  • यह नियुक्तियां रद्द होना पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि ये उनके कार्यकाल की पहली संगठनात्मक नियुक्तियां थीं।

हरीश चौधरी ने बिना नाम लिए मेवाराम जैन पर साधा निशाना, बोले-चरित्रहीनों से समझौतों पर होगा नुकसान



कांग्रेस की गतिविधियों से नाराज चौधरी ने लगाई फटकार

गुरुवार, 27 नवंबर को भोपाल में एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संजय कामले, अवनीश भार्गव, शिवी चौहान, रीना बौरासी, यश घनघोरिया, और आशुतोष चौकसे शामिल हुए।



बैठक में चौधरी ने सभी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए। वह प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों से नाराज थे। यही कारण था कि वह युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



MP News: फर्जी एनकाउंटर मामले में फंसे मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, सीबीआई करेगी जांच



आगे की नियुक्तियों पर असमंजस

यह नियुक्तियां रद्द होना पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के लिए बड़ा झटका है। ये उनके कार्यकाल की पहली संगठनात्मक नियुक्तियां थीं। इनकी अनुमति एआईसीसी से नहीं ली गई थी। अब कहा जा रहा है कि पटवारी को आने वाले समय में नई नियुक्तियां करने में दिक्कतें हो सकती हैं।



SIR विवाद पर जीतू पटवारी का वार : प्रशासन को बताया सत्ता की कठपुतली, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • हरीश चौधरी
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारियों की नियुक्ति